Priyanka Gandhi Vadra plucks tea leaves in Assam : देश के चार राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है| जहां सभी राजनीतिक पार्टियां जो भी विधानसभा चुनाव मैदान में ताल ठोंक रही है वह अपना प्रचार-प्रसार करने में जुट गई हैं| इधर इस बीच इन दिनों कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा खूब दौरे पर हैं| जहां अब वह अपने इन्हीं दौरों के बीच असम पहुंची हुई हैं और यहां वह कुछ अलग ही करती दिखीं हैं और उनका ऐसा करना लोगों से जुड़ने की कोशिश है|
दरअसल, जहां हाल ही में प्रियंका गाँधी ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पहुंचकर यहां संगम स्नान कर नाव चला सबको चौंका दिया था वहीँ अब वह असम में चाय बागान के कर्मचारियों के साथ चाय की पत्तियां तोड़ती हुई नजर आई हैं| असम के साधारु में चाय बागान में प्रियंका गांधी चाय बागानों में काम करने वाले कर्मचारियों की तरह अपने सिर पर टोकरी टांग चाय की पत्तियां तोड़ रही हैं|
#WATCH Assam: Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra plucks tea leaves with other workers at Sadhuru tea garden, Biswanath. pic.twitter.com/8jpQD8IHma
— ANI (@ANI) March 2, 2021
बतादें कि असम में तीन चरणों में मतदान होगा| पहला चरण- 27 मार्च, दूसरा चरण- 1 अप्रैल और तीसरा चरण- 6 अप्रैल है| यहां बीजेपी की सरकार है| यहां 126 विधानसभा सीटें हैं| पिछली बार यानी 2016 में यहां भाजपा को 86 सीटें मिली थीं। कांग्रेस को 26 और AIUDF को 13 सीटें मिली थीं। अन्य के पास 1 सीट थी।