देहरादून में भाजपा के तीन दिवसीय दौरे की तैयारी, कार्यक्रमों और जिम्मेदारियों का बंटवारा

देहरादून में भाजपा के तीन दिवसीय दौरे की तैयारी, कार्यक्रमों और जिम्मेदारियों का बंटवारा

Preparations Underway in Dehradun for BJPs Three-Day Visit

Preparations Underway in Dehradun for BJP's Three-Day Visit

देहरादून। Preparations Underway in Dehradun for BJP's Three-Day Visit, भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के तीन दिवसीय प्रवास को लेकर कार्यक्रमों और जिम्मेदारियों का विस्तृत बंटवारा कर दिया है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि 28 मई को पहले दिन स्वागत कार्यक्रम, कोर कमेटी और मंत्रियों की बैठकों की जिम्मेदारी प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत को सौंपी गई है, जबकि आगमन और प्रस्थान की व्यवस्था नलिन भट्ट देखेंगे।

दूसरे दिन मुख्यमंत्री आवास और दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी के आवास से जुड़े कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सिद्धार्थ अग्रवाल को दी गई है।

सांसदों-विधायकों की बैठक का दायित्व प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, प्रदेश पदाधिकारियों व जिला प्रभारियों की बैठक की जिम्मेदारी शैलेंद्र बिष्ट और निकाय प्रतिनिधियों के साथ संवाद की जिम्मेदारी प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल को सौंपी गई है।

इसके अलावा मीडिया, इंटरनेट मीडिया, आइटी विभाग और प्रदेश प्रवक्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रमों का दायित्व मनवीर सिंह चौहान संभालेंगे।

तीसरे दिन टपकेश्वर मंदिर दर्शन कार्यक्रम की जिम्मेदारी महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, बूथ अध्यक्ष के घर जलपान कार्यक्रम की जिम्मेदारी सुरेंद्र राणा, बूथ समिति बैठक की जिम्मेदारी जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, प्रबुद्ध गोष्ठी का दायित्व विनय रूहेला तथा युवा संवाद कार्यक्रम की जिम्मेदारी आदित्य चौहान को दी गई है।