Power is not an addiction for me, but a medium to help
BREAKING
चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल ने कुख्यात ड्रग तस्कर को 398 ग्राम चरस के साथ किया गिरफ्तार हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल; इन IAS अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ी, सरकार ने अतिरिक्त कार्यभार दिया, यहां देखिए पूरी लिस्ट पत्नी ने शराब पिलाकर पति की हत्या की; नशे में होने के बाद प्रेमी संग मिल हाथ-पैर बांधे, फिर सीने पर चढ़ बेरहमी से घोंट दिया गला IAS चंद्रशेखर को उपराष्ट्रपति का प्राइवेट सेक्रेटरी बनाया; रिटायर्ड IAS अमित खरे को सचिव का कार्यभार, अधिसूचना की गई जारी विदेशी टीवी शोज देखने पर मौत की सजा; फांसी पर लटकाया जा रहा, उत्तर कोरिया से हैरान करने वाली खबर, सनक गया तानाशाह किम जोंग

सत्ता मेरे लिए नशा नहीं, मदद करने का माध्यम : राहुल गांधी

Power is not an addiction for me, but a medium to help

Power is not an addiction for me, but a medium to help

Power is not an addiction for me, but a medium to help- लखनऊ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि सत्ता मेरे लिए नशा नहीं है, यह उनके लिए लोगों की मदद करने का माध्यम है।

राहुल गांधी शुक्रवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से आयोजित राष्ट्रीय संविधान रक्षा और न्याय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, "कुछ लोग सुबह उठते हैं और सत्ता पाने के लिए जुट जाते हैं। मैं सत्ता के बीच पैदा हुआ हूं, इसलिए मैं सत्ता के लिए नहीं, लोगों के लिए काम करना चाहता हूं। क्योंकि, मेरे लिए यह मदद का माध्यम है।"

उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना से देश के 90 फीसदी लोगों को संसाधनों में हिस्सेदारी मिलेगी। 90 फीसदी लोगों को दबाया नहीं जा सकता। संविधान लोगों को ताकत देता है। संविधान ने हम सभी को अधिकार दिया है। संविधान की रक्षा के लिए हमें लड़ना होगा।

उन्होंने कहा, "ईडी-सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है और संविधान पर आक्रमण हो रहा है। जो लोग संविधान खत्म करने की सोच रहे हैं, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि संविधान खत्म नहीं होगा। संविधान बचाने के लिए लोग लड़ते रहे हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे।"