पंजाब के कई इलाकों में पावर कट, 6 से 8 मई तक अलग-अलग समय पर बिजली रहेगी बंद
Power cuts across Punjab
पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में बिजली व्यवस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। सहायक इंजीनियर बलजीत सिंह के अनुसार, 11 केवी बलमगढ़ रोड फीडर को बाइफरकेट कर नया फीडर निकालने के कार्य के चलते 6 मई से 8 मई तक सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कई फीडरों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इनमें 11 केवी बलमगढ़ रोड, बस स्टैंड, मलोट रोड और अबोहर रोड फीडर शामिल हैं।
इसके अलावा, राज्य के अन्य इलाकों में भी निर्धारित समय के अनुसार पावर कट लागू किया गया है। पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने पहले ही इसकी जानकारी जारी कर दी है।
दसूहा के झावर क्षेत्र में 11 केवी अस्पताल फीडर को वैकल्पिक स्रोत से जोड़ने के कार्य के चलते 6 मई को सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसके साथ ही सुपर मार्केट, होशियारपुर रोड, पैराडाइज कॉलोनी, जापानी कॉलोनी, केहरवाली, पन्नवां रोड और खेड़ा कोटली क्षेत्रों में रात 9 बजे से 12 बजे तक बिजली कट रहेगा।
वहीं हरियाना क्षेत्र में 132 केवी चौहाल लाइन से जुड़े 66 केवी सब-स्टेशनों की मरम्मत के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सभी संबंधित 11 केवी फीडरों की सप्लाई बंद रहेगी। इससे घरों, दुकानों और मोटरों की बिजली प्रभावित होगी।
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह कार्य बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है।