पंचकूला में सियासी बवाल: एवीएम स्ट्रांग रूम के कैमरे बंद, नेताओं ने उठाए सवाल

पंचकूला में सियासी बवाल: एवीएम स्ट्रांग रूम के कैमरे बंद, नेताओं ने उठाए सवाल

Political Uproar in Panchkula

Political Uproar in Panchkula

कांग्रेसी प्रत्याशी सुधा भारद्वाज का दावा रात 1.30 बजे स्ट्रांग रूम रखवाई एवीएम मशीनें तब सब ठीक, फिर हुए बंद

अर्थ प्रकाश संवाददाता
पंचकूला। Political Uproar in Panchkula: 
नगर निगम चुनाव को लेकर देर रात तक चली पोलिंग प्रक्रिया के बाद अगली सुबह शहर में सियासी बवाल मच गया है। यह बवाल वोटिंग की ईवीएम मशीनों की सुरक्षा के मद्देनजर तब मचना शुरू हुआ, सेक्टर-14 स्थित स्टेट गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम का सीसीटीवी कैमरा करीब 1 घंटा 50 मिनट तक बंद रहने की सूचना सामने आई।  कांग्रेस प्रत्याशी समेत अन्य दलों के नेता तुरंत मौके पर पहुंचे। सुधा भारद्वाज ने सीसीटीवी कैमरों के बंद होने का आरोप लगाया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में यह दावा किया कि स्ट्रांग रूम के कैमरे बंद हैं और यह गड़बड़ी की ओर इशारा करता है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने बताया है कि यह तकनीकी समस्या है, जो एक डेढ़ घंटे में ठीक हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इनकी नीयत साफ नहीं है। 

Political Uproar in Panchkula

सुधा भारद्वाज ने बताया कि रविवार और सोमवार की देर रात करीब डेढ़ बजे तक स्ट्रांग रूम में एवीएम मशीनों को रखा गया था। वह भी तब वहीं मौजूद रहीं। तब सीसीटीवी कैमरे चल रहे थे। उन्हें बताया गया था कि स्ट्रांग रूम में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज आसपास लगवाए गए एलईडी पर देखी जा सकती थी। उन्होंने खुद इसे सुनिश्चित भी किया। रात को सभी के हस्ताक्षर भी करवाए थे। अंदर केवल एक कैमरा है और वो भी बंद कर दिया।

सुबह होने पर स्ट्रांग रूम के कैमरे बन्द थे। उन्होंने आरोन लगाया कि यह गड़बड़ी की ओर इशारा करता है, जिसकी प्रशासन को जांच करनी चाहिए। इस मामले में कार्रवाई होनी चाहिए।
इस घटना के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठाए। बताया जा रहा है कि नगर निगम चुनाव में इस्तेमाल हुई ईवीएम मशीनें इसी स्ट्रांग रूम में रखी गई हैं।

कैमरा बंद होने की जानकारी मिलते ही कांग्रेस मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज सहित कई दलों के और निर्दलीय वार्ड प्रत्याशी मौके पर पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ सख्त नाराजगी जताई।
प्रत्याशियों ने आरोप लगाया कि करीब दो घंटे तक कैमरा बंद रहना बेहद गंभीर मामला है और इससे ईवीएम सुरक्षा को लेकर संदेह पैदा हो रहा है।
प्रत्याशियों ने जिला प्रशासन, इलेक्शन ऑब्जर्वर और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए।  मौके पर मौजूद नेताओं और प्रत्याशियों ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और कैमरा बंद होने के कारणों को सार्वजनिक किया जाए। घटना की सूचना मिलते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया।

हालात का जायजा लेने के लिए पंचकूला के विधायक चंद्रमोहन भी मौके पर पहुंचे। वहीं मामला बढ़ता देख इलेक्शन ऑब्जर्वर और प्रशासनिक अधिकारी भी स्ट्रांग रूम स्थल पर पहुंचे और प्रत्याशियों को समझाने का प्रयास किया। फिलहाल प्रशासन की ओर से कैमरा बंद होने के कारणों को लेकर आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है, जबकि प्रत्याशी लगातार ईवीएम सुरक्षा और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठा रहे हैं। उधर, इनेलो समेत अन्य नेताओं ने भी स्ट्रांग रूम की तरफ पहुंचना शुरू कर दिया।नेताओं ने स्ट्रांग रूम के कैमरों के अचानक खराब होने के पीछे आशंका जताई। उन्होंने कहा कि 13 मई को मतगणना होनी है और इस वक्त स्ट्रांग रूम की सुरक्षा पर सवाल लगना प्रशासन की घोर लापरवाही है। उधर, उपायुक्त सहित कई अफसर डीसी ऑफिस में इस मामले पर विचार कर रहे है और अधिकारियों की तरफ से सीसीटीवी कैमरों के खराब होने की पुष्टि नहीं की गई।