बंगाल चुनाव पर सियासी बयानबाजी तेज, पप्पू यादव का बड़ा दावा

बंगाल चुनाव पर सियासी बयानबाजी तेज, पप्पू यादव का बड़ा दावा

Political Rhetoric Heats Up Over Bengal Elections

Political Rhetoric Heats Up Over Bengal Elections

 पटना। Political Rhetoric Heats Up Over Bengal Elections, पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 2026 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा दावा किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने लिखा कि यदि बंगाल में भाजपा जीतती है, तो वह सेवा, मदद और इंसाफ के लिए संघर्ष छोड़ देंगे।

उन्होंने बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बंगाल में भाजपा का पूरी तरह सफाया हो गया है और वहां ममता बनर्जी के नेतृत्व में एक धर्मनिरपेक्ष सरकार बनेगी।

असम में बन रही भाजपा सरकार

JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि असम में लगभग सभी एजेंसियों ने भाजपा की 2/3 से ज्यादा सीटों की जीत को पुष्ट किया है। जमीनी रिपोर्ट के मुताबिक वहां हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनना तय है।

ज्यादातर एजेंसियां मानती हैं कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी और साफ संकेत मिल रहा है कि ममता दीदी की विदाई तय हो गई है। उन्होंने आगे कहा कि पुदुचेरी में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है।

वहीं, राजीव रंजन प्रसाद ने तमिलनाडु में AIADMK और भाजपा की सरकार बनने की पूरी उम्मीद जताई है। बहुत ही करीबी मुकाबला है। उन्होंने कहा कि एक्टर विजय की जो पार्टी है, वह आने वाले समय में सरकार के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उन्होंने कहा कि जहां तक केरल का सवाल है वहां भाजपा की कोशिश है कि केरल में भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़े, वहां दो गठबंधनों के बीच सत्ता का संघर्ष था।

सट्टा से ज्यादा कुछ नहीं समझता

RJD नेता मनोज झा ने एग्जिट पोल पर कहा कि एग्जिट पोल को मैं सट्टा से ज्यादा कुछ नहीं समझता। मैं 4 तारीख का इंतजार करूंगा और देखूंगा कि क्या नतीजे आते हैं। मतदान प्रतिशत बहुत ध्यान से देखने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि अभी-अभी ट्रिब्युनल में लाखों केस लंबित हैं। अगर उनमें से कई हजार अब जोड़े जाएंगे तो उनके वोट की जिम्मेदारी किसपर है? इस लोकतंत्र में जिम्मेदारी का कोई मतलब नहीं रहा।