Policemen who tried to stop DJ music playing without permission were assaulted, 5 accused arrested

बिना अनुमति बज रहे डीजे को बंद कराने पहुंचे पुलिसकर्मियों से मारपीट, 5 आरोपी गिरफ्तार

ghtyluo/

Policemen who tried to stop DJ music playing without permission were assaulted, 5 accused arrested

देर रात बिना विभागीय अनुमति के तेज आवाज में बज रहे डीजे को बंद कराने पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ लोगों ने मारपीट कर दी। यह घटना सेक्टर-38 के कम्युनिटी सेंटर में हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 9 मार्च की रात पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि सेक्टर-38 स्थित कम्युनिटी सेंटर में तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा है। सूचना मिलने पर ईआरवी-271 की टीम मौके पर पहुंची।

ईआरवी इंचार्ज ईएएसआई राजकुमार ने बताया कि रात करीब 11:14 बजे पुलिस टीम जब कम्युनिटी सेंटर पहुंची तो वहां कुछ लोग तेज आवाज में डीजे बजाते मिले। पुलिसकर्मियों ने आयोजकों से डीजे बजाने की अनुमति पत्र मांगा, लेकिन कोई भी व्यक्ति अनुमति नहीं दिखा सका।

पुलिस टीम ने जब डीजे बंद करने को कहा और वहां मौजूद लोगों से नाम-पता पूछने की कोशिश की तो वे भड़क गए। आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने अपने अन्य साथियों को बुलाकर पुलिस टीम का रास्ता रोक लिया और धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट शुरू कर दी, जिससे सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई।

घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।