पुलिस ने दो अलग अलग मामलो में चोरी करने वाले आरोपियो के खिलाफ किया मामला दर्ज

Police Registered a Case against the Accused of Theft
शातिर चोरों ने एक घर और बेरका बूथ को बनाया अपना निशाना।
रंजीत शम्मी चंडीगढ़। Police Registered a Case against the Accused of Theft: यूटी पुलिस ने दो अलग अलग मामलो में चोरी की वारदात को अंजाम देने के मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।और पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
केस नंबर एक।
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता मौली जागरा निवासी कृष्ण कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार सहित रहता है।7/8 अगस्त की रात को घर में अपने परिवार सहित सो रहे थे। जब वह अगले दिन सुबह उठे तो देखा की घर में रखी अलमीरा खुली थी।और सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमीरा में रखी 4 गोल्ड रिंग,तीन मंगलसूत्र,दो पियर ईयररिंग,दो पियर पेजेवा और 10 हजार रुपए की नकदी गायब थी। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई थी। मौके पर पहुंची थाना मौली जागरा पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
केस नंबर दो।
अज्ञात शातिर चोरों ने दूसरा निशाना बेरका बूथ को बनाया। नकदी और कीमती समान लेकर फरार हो गए। मामले की सूचना तुरंत थाना 26 पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में कारवाई करते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता सैक्टर 28 निवासी 53 वर्षीय खीम राज ने पुलिस को बताया कि वह सैक्टर 28 में बेरका बूथ चलाता है।हर रोज की तरह वह 8 अगस्त को बूथ बंद कर घर गए थे।जब वह अगले राखी वाले दिन सुबह करीब सवा 5 बजे बूथ पर आए तो देखा कि बूथ का ताला टूटा हुआ है।और अंदर से सारा सामान बिखरा हुआ है। बूथ से कोई अज्ञात 3500 रुपए की नकदी,8 किलो बेरका देसी घी,तीन बॉक्स दूध,एक बॉक्स स्वीट लस्सी, कीमती चॉकलेट जिसका मल्य 5 हजार रुपए के करीब बताया गया। चोरी कर ले गए। थाना 26 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो को भी खगाल रही है।