"नोएडा एयरपोर्ट पर अवैध ड्रोन उड़ाने पर पुलिस जांच"
"Police probe into illegal drone flight at Noida
-
एयरपोर्ट की सुरक्षा में लगी सुरक्षा एजेंसी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच
-
रात्रि के समय रन्हेरा और कुरैब गांव की तरफ से एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश करते हैं अवैध ड्रोन
जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट परिसर के नो फ्लाइंग जोन में पिछले कुछ दिनों से अवैध ड्रोन के उड़ने की घटना सामने आ रही हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसी के सिक्योरिटी आफिसर ने पुलिस को शिकायत देते हुए मामला दर्ज कराया है।
पुलिस ने एयरपोर्ट के आसपास सुरक्षा बढ़ाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों की माने तो सुरक्षा एजेंसियों की तरफ पूरी घटना को लेकर उड्डयन मंत्रालय को पूरी घटना से अवगत करा दिया गया है।
एयरपोर्ट क्षेत्र में ड्रोन उड़ाना है पूरी तरह से प्रतिबंधित
वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि पिछले दिनों एयरपोर्ट की सीमा से सटे गांव रन्हेरा और कुरैब में शादियों के दौरान ड्रोन उड़ाए गए थे पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच की जा रही है।
एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा एजेंसी एसआईएस के सिक्योरिटी ऑफिसर कृष्णकांत पांडेय ने एयरपोर्ट के प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध ड्रोन उड़ाने की घटना को लेकर जेवर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के परिसर में पिछले दो तीन दिनों से रात्रि के समय अवैध रूप से ड्रोन उड़ाए जा रहे हैं।