कानपुर में वायुसेना जवान के साथ पुलिस की मारपीट का आरोप

कानपुर में वायुसेना जवान के साथ पुलिस की मारपीट का आरोप

Police allege assault on Air Force

Police allege assault on Air Force

कानपुर के घाटमपुर में वायुसेना में तैनात एक जवान के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट किए जाने का गंभीर आरोप सामने आया है. घटना में जवान के कान का पर्दा फट गया, जिसके चलते वह पिछले तीन दिनों से एयरफोर्स अस्पताल में भर्ती है. मामले को लेकर पीड़ित की मां ने डीसीपी साउथ कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दी है, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं.

शादी से लौटने के दौरान पुलिस वालों ने की मारपीट

घाटमपुर थाना क्षेत्र के देवमनपुर गांव निवासी रेखा सचान ने बताया कि उनका बेटा नितीश सचान भारतीय वायुसेना में कार्यरत है. 19 फरवरी को वह नौरंगा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था. देर रात लगभग साढ़े 11 बजे, जब वह मूसानगर रोड स्थित एक गेस्टहाउस से पैदल अपने घर की ओर लौट रहा था, तभी पुलिस की गश्ती टीम ने उसे रोक लिया.