बच्चों का WhatsApp अकाउंट कंट्रोल कर सकेंगे मां-बाप; प्राइवेसी सेटिंग्स को एक्सेस और बदल पाएंगे, Meta का अहम कदम
Parent Controlled His Child WhatsApp Social Media Addiction
Parent Controlled WhatsApp: इंटरनेट वाले आज के इस डिजिटल दौर में हर हाथ में मोबाइल है और जिस तरह लोगों में सोशल मीडिया की लत (Social Media Addiction) बढ़ती जा रही है। यह स्थिति चिंताजनक है। हम दिमागी तौर पर मोबाइल और सोशल मीडिया के दलदल में बुरी तरह से फंस चुके हैं। और हम ही क्या हमारे बच्चे भी मोबाइल के आदी हो रहे हैं और साथ ही सोशल मीडिया के एडिक्ट भी। बच्चे सोशल मीडिया पर क्या अच्छा-बुरा कर रहे हैं, ये देखना आज मां-बाप के लिए जरूरी हो गया है। क्योंकि अपने देश में सोशल मीडिया के प्रभाव से सामने आ रहे मामले स्थिति को विकट कर रहे हैं।
इधर इस सबके बीच मैसेजिंग ऐप फेसबुक, इंस्टाग्राम और WhatsApp की पेरेंट कंपनी Meta का एक अहम कदम सामने आया है। मेटा ने WhatsApp को लेकर ने एक नया "पेरेंट-मैनेज्ड" अकाउंट मॉडल पेश किया है। जिसमें WhatsApp पर 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए पेरेंट-कंट्रोल्ड अकाउंट शुरू किए जा रहे हैं। यह कदम मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के लिए एक स्ट्रेटेजिक बदलाव है, जिससे WhatsApp पर प्री-टीन्स (13 साल से कम उम्र के बच्चे) के लिए गार्जियन की सख्त निगरानी रखी जा सकेगी।
बच्चों का WhatsApp अकाउंट कंट्रोल कर सकेंगे मां-बाप
रिपोर्ट्स के अनुसार एक ब्लॉग पोस्ट में कहा गया, "परिवारों और एक्सपर्ट्स से मिले इनपुट के साथ, हम नए पेरेंट-मैनेज्ड अकाउंट शुरू कर रहे हैं जो माता-पिता या गार्जियन को प्री-टीन्स के लिए WhatsApp सेट अप करने की इजाज़त देते हैं, जिसमें उनके WhatsApp एक्सपीरियंस को मैसेजिंग और कॉलिंग तक सीमित रखने के लिए नए कंट्रोल हैं।"
आगे कहा गया, ''माता-पिता WhatsApp पर कॉन्टैक्ट लिस्ट को कंट्रोल कर सकते हैं, लेकिन मैसेज का कंटेंट एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहेगा। वहीं नए पेरेंटल कंट्रोल WhatsApp सेटिंग्स मैनेज्ड डिवाइस पर एक पेरेंट PIN से कंट्रोल होंगे, और सिर्फ़ माता-पिता ही प्राइवेसी सेटिंग्स को एक्सेस और बदल पाएंगे। यह फीचर अभी फेज़ वाइज़ शुरू किया जा रहा है।''
WhatsApp पर भेजते हैं Photos और Videos तो ध्यान दें, वरना काम हो जाएगा गड़बड़
भारत में व्हाट्सएप के 50 करोड़ से ज्यादा यूजर्स
आजकल के दौर में WhatsApp सोशल मीडिया का एक बेहद पॉपुलर प्लेटफार्म है। बड़ी संख्या में लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर रहे हैं। व्हाट्सएप के भारत में ही 50 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। व्हाट्सएप पर अपने दोस्तों और करीबियों के साथ चैटिंग होती ही है साथ ही यहां वीडियो कॉल का अपना मजा भी है। हम बड़े आराम से कहीं से भी कहीं भी वीडियोज और फोटोज भी भेज सकते हैं। यहां तक की व्हाट्सएप पर आपके कई पर्सनल और प्रोफेशनल काम आसानी से हो जाते हैं। आज प्राइवेट और सरकारी दफ्तरों के अधिकतर ऑफिसियल काम व्हाट्सएप के जरिये किये जा रहे हैं।