पानीपत सिविल हॉस्पिटल के डॉ हड़ताल पर

पानीपत सिविल हॉस्पिटल के डॉ हड़ताल पर

Doctors on Strike

Doctors on Strike

पानीपत सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने की 2 घंटे की हड़ताल

सिविल अस्पताल में 2 घंटे रही ओपीडी बंद मरीजों को हुई दिक्कतें

संगठन के वाइस प्रेसिडेंट बोले सरकार के पास पैसे की कमी नहीं

सरकार द्वारा मांगे नहीं माने जाने के खिलाफ दो दिन की हड़ताल पर हैं डॉक्टर

Doctors on Strike: अपनी मांगों को लेकर हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के  बैनर तले पानीपत सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने 9:00 बजे से लेकर 11:00 तक 2 घंटे की हड़ताल की डॉक्टरों की हड़ताल से पानीपत की अस्पताल की ओपीडी 2 घंटे बंद रही...जिससे मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा... संगठन के वाइस प्रेसिडेंट अरविंद ढांडा ने कहा यह मांगे हो सकता है डॉक्टरों की भलाई की हो लेकिन उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण जनता की भलाई के लिए हैं... ढांडा ने कहा कि हरियाणा को फाइनेंशली रूप से सबसे मजबूत राज्य माना जाता है उन्होंने अपनी मांगे उठाते हुए कहा कि क्या हरियाणा की जनता बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए डिजर्व नहीं करती है क्या हरियाणा की जनता और हरियाणा के हॉस्पिटल स्पेशल डॉक्टर की नियुक्ति के लिए डिजर्व नहीं करते हैं... डॉक्टर ढांडा ने कहा की स्पेशल डॉक्टर का काडर बनाने की मांग सीएम घोषणा का हिस्सा है जिसको 2 साल हो चुके हैं उन्होंने कहा कि इलेक्शन भी नजदीक है अगर अब यह काडर नहीं बना तो आखिर कब बनेगा

संगठन के वाइस प्रेसिडेंट ने हरियाणा राज्य की तुलना बिहार से करते हुए कहा कि एक बीमारू राज्य बिहार चार एसीपी अफोर्ड कर सकता है तो हरियाणा राज्य क्यों नहीं और यह भी पहले से हरियाणा में अप्रूव्ड हो चुका है... डॉक्टर ने कहा कि सरकार ने डायरेक्ट एसएमओ की भर्ती की जो फाइल चलाई है यह सही नहीं है... इससे एक स्पेशल डॉक्टर अस्पताल में काम हो जाएगा उन्होंने कहा कि स्मोक की भर्ती स्पेशल डॉक्टर की ही होनी चाहिए...

डॉक्टर ने कहा कि इस बारे में कई बार अधिकारियों से मीटिंग हो चुकी है लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है साथ ही उन्होंने यह भी चेतावनी दी अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो हम कोई आगे बड़ा कदम भी उठाने को तैयार है और हड़ताल को आगे भी जारी रख सकते हैं

वही डॉक्टर की 2 घंटे की हड़ताल के चलते मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा...

यह पढ़ें:

मुस्लिम मतदाताओं को साधने में जुटी बीजेपी

Himachal : भ्रष्टाचार का सबसे अधिक प्रभाव गरीब पर, आर्थिक, नैतिक और चारित्रिक भ्रष्टाचार से मुक्ति पाना जरूरी : मुख्यमंत्री

हरियाणा में व्यापक स्तर पर आयोजित हो रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम, यात्रा के नौवें दिन 128 स्थानों पर हुए कार्यक्रम, 53 हजार से ज्यादा लोग हुए शामिल