गुरुग्राम की अरावली पहाड़ियों में आग से हड़कंप, दमकलकर्मियों की जद्दोजहद

गुरुग्राम की अरावली पहाड़ियों में आग से हड़कंप, दमकलकर्मियों की जद्दोजहद

Massive Fire in the Aravallis

Massive Fire in the Aravallis

 गुरुग्राम। Massive Fire in the Aravallis: अरावली पहाड़ियों के जंगल में सोमवार को भीषण आग लगने से टीकली गांव के आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग पहाड़ी के ऊपरी हिस्से में लगी, लेकिन इसकी लपटें तेजी से फैलते हुए नीचे की ओर बढ़ने लगीं, जिससे पास में बने घरों को भी खतरा पैदा हो गया।

सूचना मिलते ही सेक्टर-29 दमकल केंद्र से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया गया। पहाड़ियों पर सूखी घास और झाड़ियों के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। तेज हवा के चलते लपटें दूर-दूर तक फैल गईं, जिससे बड़ी संख्या में पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचा।

स्थानीय लोगों के अनुसार, हर साल गर्मियों में इस तरह की घटनाएं बढ़ जाती हैं, जिससे अरावली का हरित क्षेत्र प्रभावित हो रहा है और वन्य जीवों पर भी खतरा मंडरा रहा है।

दमकलकर्मी और ग्रामीणों ने मिलकर पाया काबू

पहाड़ी क्षेत्र में दमकलकर्मियों और ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया। खड़ी पहाड़ी होने के कारण दमकलकर्मियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। कई जगहों पर वाहन नहीं पहुंच पाने के कारण कर्मियों को पैदल चढ़ाई कर आग पर काबू पाना पड़ा। ग्रामीणों ने भी पानी और अन्य संसाधनों से सहयोग किया, जिसके बाद आग को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सका।

हड़ताल के चलते संसाधनों की कमी बनी चुनौती

इधर, दमकल विभाग के कर्मचारी पिछले करीब ढाई सप्ताह से हड़ताल पर हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है। मैनपावर और उपकरणों की कमी के कारण राहत कार्य प्रभावित हो रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, गर्मी के मौसम में रोजाना पांच से छह स्थानों पर आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे जोखिम बढ़ गया है।

प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अरावली क्षेत्र में आग रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। साथ