Panchkula: पंचकूला में 1 से 10 तक वार्डों में BJP का क्लीन स्वीप; अभी कई वार्डों में बढ़त, पार्थ गुप्ता बने सबसे कम उम्र के पार्षद

पंचकूला में 1 से 10 तक वार्डों में BJP का क्लीन स्वीप; अभी कई वार्डों में बढ़त बनाए हुए, पार्थ गुप्ता बने सबसे कम उम्र के पार्षद

Panchkula Chunav 2026 Result LIVE BJP vs Congress Update

Panchkula Chunav 2026 Result LIVE BJP vs Congress Update

Panchkula Election Result LIVE: पंचकूला नगर निगम चुनाव के नतीजे आज (13 मई) को घोषित किए जा रहे हैं। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है और लगातार जारी है। इस बीच जहां पंचकूला मेयर पद पर बीजेपी का बोलबोला दिख रहा है तो वहीं दूसरी ओर वार्डों में भी बीजेपी जबरदस्त प्रदर्शन करते दिखी है। पंचकूला के 20 वार्डों में से अब तक 1 से 10 तक वार्डों में BJP ने क्लीन स्वीप किया है। यानि वार्ड 1 से वार्ड 10 तक बीजेपी ने एकतरफा जीत दर्ज की है। इसी के साथ बीजेपी अभी कई वार्डों में अपनी बढ़त बनाए हुए है।

पंचकूला के किन वार्डों में जीती बीजेपी?

आधिकारिक तौर से जारी परिणाम के अनुसार, वार्ड नंबर 1 से बीजेपी की परमजीत कौर लुबाना 2,358 मतों से विजयी हुई हैं। इसी तरह वार्ड नंबर 2 से बीजेपी की परमजीत कौर 1,979, वार्ड नंबर 3 से बीजेपी के सुरेश कुमार वर्मा 1,087, वार्ड नंबर 4 से बीजेपी के भारत हितैषी 2,565, वार्ड नंबर 5 से बीजेपी के जय कुमार कौशिक 1,810, वार्ड नंबर 6 से बीजेपी के पार्थ गुप्ता 866, वार्ड नंबर 7 से बीजेपी के ज्योति प्रसाद 79, वार्ड नंबर 8 से बीजेपी के राज कुमार जैन 948, वार्ड नंबर 9 से बीजेपी के हरेंद्र मलिक 1,623 और वार्ड नंबर 10 से बीजेपी के शेखर ने 59 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है।

वहीं अभी बीजेपी कई वार्डों में आगे चल रही है। रुझानों को देखकर यही समझ आ रहा है कि पंचकूला के अधिककतर वार्डों में बीजेपी अपना कब्जा जमाएगी। फिलहाल पंचकूला के सभी वार्डों पर कुछ ही घंटो में फाइनल फैसला हो जाएगा और यह पता चल जाएगा की किसकी क़िस्मत चमकी है और किसके हाथ मायूसी लगी है। बता दें कि इस बार पार्षद पद के लिए पंचकूला के 20 वार्डों में 87 उम्मीदवार मैदान में उतरे हुए थे।

पार्थ गुप्ता बने सबसे कम उम्र के पार्षद

वार्ड नंबर 6 से जीत हासिल करने वाले बीजेपी के युवा उम्मीदवार पार्थ गुप्ता 866 मतों से विजयी हुए हैं। पार्थ ने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार दर्शन लाल को हराया है। ज्ञात रहे पार्थ गुप्ता पंचकूला के पूर्व विधायक और हरियाणा विधानसभा स्पीकर रहे ज्ञानचंद गुप्ता के पोते हैं। पार्थ गुप्ता का यह पहला चुनाव था। जिसमें उन्होंने जीत हासिल की। इसके साथ ही वह पंचकूला के सबसे कम उम्र के पार्षद बन गए हैं। पार्थ गुप्ता अभी 21 साल के हैं। पार्थ गुप्ता के लिए यह एक बड़ा तोहफा है कि राजनीति में उनकी एंट्री जीत के साथ ही हो रही है।

पंचकूला चुनाव 2026 रिजल्ट LIVE; मेयर सीट पर BJP बंपर बढ़त बनाए हुए, कांग्रेस उम्मीदवार सुधा भारद्वाज काफी पीछे हुईं