Panchkula Election 2026 Result 2026 LIVE BJP vs Congress Update

पंचकूला मेयर सीट पर BJP बड़ी जीत की ओर; श्यामलाल बंसल 32 हजार से ज्यादा वोटों से आगे, कांग्रेस ने कहा- वोटों की गड़बड़ी हुई

Panchkula Election 2026 Result 2026 LIVE BJP vs Congress Update

Panchkula Election 2026 Result 2026 LIVE BJP vs Congress Update

Panchkula Election Result LIVE: पंचकूला नगर निगम चुनाव के नतीजे आज (13 मई) को घोषित किए जा रहे हैं। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई थी। पंचकूला मेयर पद को लेकर अब तक 18 राउंड की गिनती में सामने आए रुझानों में बीजेपी बंपर बढ़त बनाए हुए है। बीजेपी उम्मीदवार श्यामलाल बंसल बड़ी जीत दर्ज करते दिख रहे हैं। वो अब तक 58,910 वोट हासिल कर चुके हैं। जबकि कांग्रेस उम्मीदवार सुधा भारद्वाज को 26,508 वोट अब तक मिले हैं। यानि बंसल 32 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। पंचकूला मेयर पद के लिए वोटों की गिनती कुल 21 राउंड में पूरी की जानी है।

यानि अब से बस कुछ ही देर में औपचारिक तौर से इसका फाइनल फैसला हो जाएगा की पंचकूला मेयर का ताज किसके सिर सजा है। हालांकि सामने आ रही तस्वीर के हिसाब से तो यह साफ ही लग रहा है कि श्यामलाल बंसल पंचकूला के अगले मेयर बनने जा रहे हैं। बता दें पंचकूला नगर निगम पर बीजेपी की ही कब्जा था। वहीं आपको बता दें कि इस बार पंचकूला नगर निगम चुनाव 2026 में पंचकूला मेयर और यहां के कुल 20 वार्डों के लिए 10 मई को वोटिंग कराई गई थी। जिसमें 52% के करीब वोटिंग दर्ज की गई।

यहां देखिए

Panchkula Election 2026 Result 2026

पंचकूला मेयर पद के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में थे

गौरतलब है कि इस बार पंचकूला मेयर पद के लिए कुल 6 उम्मीदवार मैदान में थे। बीजेपी से श्यामलाल बंसल, कांग्रेस से सुधा भारद्वाज के अलावा आम आदमी पार्टी से राजेश कुमार और इनेलो से मनोज अग्रवाल ने मेयर पद के लिए ताल ठोकी थी। वहीं आजाद उम्मीदवार के तौर पर करनैल सिंह बांगड और चौधरी चंदन सिंह भी मैदान में रहे। लेकिन पंचकूला मेयर सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुक़ाबला था। वहीं अब रिजल्ट में भी बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही सीधी टक्कर देखने को मिली है।
 

रिपोर्ट- आदित्य शर्मा