बांग्लादेश में भगवान राम के कथित अपमान पर बढ़ा आक्रोश, हिंदू छात्रों ने बड़े प्रदर्शन का किया ऐलान

बांग्लादेश में भगवान राम के कथित अपमान पर बढ़ा आक्रोश, हिंदू छात्रों ने बड़े प्रदर्शन का किया ऐलान

1000243860

Outrage grows in Bangladesh over the alleged insult

ढाका। Outrage grows in Bangladesh over the alleged insul, बांग्लादेशी हिंदू छात्र शुक्रवार को भगवान राम के प्रति कथित अपमान के खिलाफ एक विशाल विरोध-प्रदर्शन करेंगे।

छात्रों का आरोप है कि हाल ही में एक हिंसक भीड़ ने भगवान राम के विग्रह पर जूता रखकर उसका अपमान किया, जो हिंदू धर्म के लिए एक अपमान और चुनौती है।

बांग्लादेश में हिंदू छात्रों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए ढाका विश्वविद्यालय में एक मशाल जुलूस निकाला और सरकार को कार्रवाई के लिए 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया।

चेतावनी दी कि इस समय सीमा के बाद यह प्रदर्शन शुक्रवार की दोपहर को राजधानी ढाका के शाहबाग चौराहे पर आयोजित किया जाएगा।

बांग्लादेश हिंदू बौद्ध क्रिश्चियन एकता परिषद के सदस्य ने बताया,"हमारे आराध्य भगवान राम का अपमान किया गया है। यह गहरी पीड़ा का विषय है।"

बांग्लादेश छात्र एकता परिषद के संयोजक नवेल्टी राय उदय ने कहा,"जो कुछ भी बांग्लादेश में होता है, अगर यह अगले 10 वर्षों तक जारी रहा, तो मुझे डर है कि हिंदू समुदाय समाप्त हो जाएगा।"

उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश में 81 फुट ऊंची भगवान राम की प्रतिमा का निर्माण कट्टरपंथी इस्लामिक समूहों की धमकियों के बाद रोक दिया गया है। इस कदम ने विरोध प्रदर्शन को जन्म दिया है।