शहीदी पर्व एवं निर्जला एकादशी के अवसर पर छबील और लंगर का आयोजन

शहीदी पर्व एवं निर्जला एकादशी के अवसर पर छबील और लंगर का आयोजन

Organization of Chabeel and Langar on the occasion

Organization of Chabeel and Langar on the occasion

चंडीगढ़ :  शहीदों के सिरताज पंचम पातशाह श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी पर्व तथा निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर सरबत सेवा सभा, सेक्टर-38 वेस्ट, चंडीगढ़ द्वारा छबील एवं लंगर का आयोजन किया गया।

सेक्टर-38 वेस्ट में आयोजित इस सेवा के दौरान राहगीरों को श्रद्धापूर्वक ठंडा मीठा जल, छोले तथा कड़ाह प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के निवासियों ने भी बढ़-चढ़कर सेवा में भाग लिया और मानवता एवं निस्वार्थ सेवा का संदेश दिया।

इस मौके पर सभा के अध्यक्ष भाग सिंह, बलबीर सिंह विरदी, सुखवंत सिंह, अतर सिंह लवली, सतविंदर सिंह, मेजर सिंह तथा महिंदर सिंह विरक सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।