Girl Child Day के अवसर पर जानें किशोरी लड़कियों के द्वारा झेली जाने वाली समस्याएं और इस दिन का महत्व

Girl Child Day के अवसर पर जानें किशोरी लड़कियों के द्वारा झेली जाने वाली समस्याएं और इस दिन का महत्व

 राष्ट्रीय बालिका दिवस यानी गर्ल चाइल्ड डे हर साल 24 जनवरी को मनाया जाता है।

 

National Girl Child Day 2025: राष्ट्रीय बालिका दिवस यानी गर्ल चाइल्ड डे हर साल 24 जनवरी को मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य है बालिकाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और असमानताओं को उजागर करना। इस दिन का उद्देश्य बालिकाओं के अधिकारों के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना और उन्हें सहायता और अवसर प्रदान करना भी है। इस दिन की स्थापना 2008 में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के द्वारा की गई थी। आपको बता दे की लड़कियों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिसमें स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी शामिल है चाहे वह मानसिक हो या शारीरिक स्वास्थ्य। जीवन के अलग-अलग चरणों में उन्हें कई प्रकार के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से गुजरना होता है, जो यह लड़कियां झेलती हैं और इस दिन इन्हें अपने शारीरिक बदलाव के बारे में जागरूक करना भी मुख्य उद्देश्य है।

 

क्या है इस दिन का इतिहास

 

राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुरुआत भारत में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के द्वारा 2008 में की गई थी। इस दिवस की शुरुआत बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या और लैंगिक असमानता जैसे गंभीर मुद्दों से निपटने के प्रयासों के तहत की गई थी। यह लड़कियों के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है, साथ ही उनके समग्र विकास के लिए शिक्षा स्वास्थ्य और पोषण के महत्व को भी बढ़ावा देता है। लड़कियां न केवल अपने प्रारंभिक वर्षों में बल्कि वयस्कता तक की अपनी पूरी यात्रा में सुरक्षित स्वस्थ और शिक्षित जीवन जी सके यही इस दिन का खास महत्व है।

 

राष्ट्र बालिका दिवस थीम

 

2025 की थीम की बात करें तो यह उज्जवल भविष्य के लिए लड़कियों को सशक्त बनाना लड़कियों को उनकी क्षमता का एहसास करने में सहायता करने की तत्काल आवश्यकता पर प्रकाश डालते हैं। यह शिक्षा स्वास्थ्य सेवा और व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास के अवसरों तक समान पहुंच की वकालत करता है। समाज के भविष्य में लड़कियों की महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानते हुए राष्ट्र बालिका दिवस का उद्देश्य लैंगिक समानता के लिए सामूहिक कार्यवाही को प्रेरित करना है।

 

क्या है इस दिन का महत्व

राष्ट्र बालिका दिवस के महत्व को काम करके नहीं आता जा सकता। यह दिन लड़कियों को शिक्षित करने और यह सुनिश्चित करने के महत्व को रेखांकित करता है कि उन्हें विकास वृद्धि के लिए समान अवसर मिले। यह लैंगिक असमानता भेदभाव और लड़कियों के जीवन में आने वाली विभिन्न चुनौतियों के बारे में जागरूकता बढ़ता है। लड़कियों के सशक्तिकरण की वकालत करके यह दिन एक सहायक वातावरण के निर्माण को प्रोत्साहित करता है, जो उनकी क्षमता को बढ़ावा देता है। राष्ट्र बालिका दिवस बालिकाओं के अधिकारों और कल्याण की रक्षा के उद्देश्य से नीतियों को अपने और प्रभावी कार्य के लिए कार्रवाई का आह्वान करता है।