देखने वालों की थम गईं सांसें! हरियाणवी दादी ने हरिद्वार में क्या कारनामा कर दिया... 70 की उम्र में ऐसी हिमाकत

देखने वालों की थम गईं सांसें! हरियाणवी दादी ने हरिद्वार में क्या कारनामा कर दिया... 70 की उम्र में ऐसी हिमाकत

Old Lady Haridwar Video Viral

Old Lady Haridwar Video Viral

Dadi Viral Video:  सोशल मीडिया पर कई प्रकार के वीडियो अक्सर सामने आते हैं लेकिन एक वीडियो अब जो सामने आया है वह अपने-आप में बेहद अलग है| एकदम हट के और गजब है| डेयरिंग वाला है| दरअसल, हरिद्वार में पुल से एक बुजुर्ग महिला का गंगा के तेज बहाव में कूदते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है|

वीडियो का सीन ऐसा है कि देखने वालों की सांसे तक एक बार के लिए थम जा रही हैं| क्योंकि दादी की उम्र की यह बुजुर्ग महिला जब गंगा के तेज बहाव में छलांग लगाती है तो ऐसा लगता है कि अब गंगा का उफनता हुआ बहाव बुजुर्ग महिला को अपने में समा लेगा| लेकिन कुछ पलों बाद कहानी और सीन दोनों में अलग ही ट्वीस्ट नजर आता है| बुजुर्ग महिला को बड़े आराम से तैरते हुए किनारे लगते देखा जाता है|

इस उम्र में ऐसी हिम्मत और हिमाकत....

दादी की उम्र की इस बुजुर्ग महिला की बात करें तो बताया जा रहा है कि यह बुजुर्ग महिला हरियाणा की रहने वाली है और उम्र 70 साल के करीब है| फिलहाल, जो भो हो जिस उम्र में लोग सहारा लेकर चलने फिरने को मजबूर होते हैं उस उम्र में ऐसी हिम्‍मत, हिमाकत, ताकत और फुर्ती देखना यह तो वाकई गजब है| यह सब कुछ हैरान करने वाला है| अब तो एक ही शब्द कहा जा सकता है- डेयरिंग दादी....

वीडियो देखिए ....