Now private doctors will treat patients in government :अब सरकारी अस्पतालों में इलाज करेंगे प्राइवेट चिकित्सक, प्रति केस होगा भुगतान
BREAKING
हरियाणा के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां बढ़ीं; भीषण ठंड के चलते शिक्षा विभाग का फैसला, सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे, पढ़िए चंडीगढ़ में महिलाओं को हिप्नोटाइज कर लूट-पाट करते; पुलिस ने 5 शातिर दबोचे, बातों में फंसाकर सोने के गहने और नकदी लूट लेते थे पंजाब में स्कूलों का समय बदला; जबरदस्त ठंड और शीतलहर के चलते फैसला, 21 जनवरी तक लागू रहेगी यह नई टाइमिंग, पढ़िए 'पापा बहुत बड़े कर्जे में हैं'..; वोट डालकर लौट रहे अक्षय कुमार से लड़की ने लगाई मदद की गुहार, फिर अक्षय ने जो किया, वो देखिए IPS शत्रुजीत कपूर को ITBP चीफ बनाया गया; हरियाणा के चर्चित DGP रहे, अब संभालेंगे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की कमान

अब सरकारी अस्पतालों में इलाज करेंगे प्राइवेट चिकित्सक, प्रति केस होगा भुगतान

undefined

Now private doctors will treat patients in government

Now private doctors will treat patients in government  : फतेहाबाद जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति ने अब 'आन काल डाक्टर सिस्टम' लागू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत निजी विशेषज्ञ चिकित्सक एनेस्थेटिस्ट, पीडियाट्रिशियन और गायनाकोलाजिस्ट को आपात स्थिति में सरकारी अस्पताल में बुलाया जाएगा।

इन डाक्टर को प्रति केस के आधार पर भुगतान किया जाएगा। फतेहाबाद से शुरू हुआ यह प्रयोग पूरे प्रदेश के लिए मिसाल बन सकता है। ग्रामीण स्वास्थ्य ढांचे में जहां स्थायी विशेषज्ञों की नियुक्ति कठिन रही है, वहीं यह व्यवस्था सीमित संसाधनों में गुणवत्तापूर्ण सेवा सुनिश्चित करने का एक व्यावहारिक समाधान पेश करती है।

हालांकि सरकारी अस्पतालों में प्राइवेट चिकित्सकों को बुलाना और उनकों भुगतान करना सरकार के दावों की कलई खोलता है। हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा सेवा की हकीकत को बयां करता है।