Noon Opens UAE Delivery

UAE में Noon कंपनी में राइडर्स भर्ती, मिलेगी लाख तक सैलरी

pp

Noon Opens UAE Delivery

Noon ने यूएई में डिलीवरी राइडर्स के पदों पर भारतीय युवाओं के लिए भर्ती निकाली है। यह कंपनी Emaar Group का हिस्सा है, जिसने दुनिया की सबसे ऊंची इमारत Burj Khalifa का निर्माण किया है।

चयनित उम्मीदवारों को 2500 दिरहाम बेसिक सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा कमीशन और टिप्स मिलाकर राइडर्स की मासिक कमाई 3500 से 5000 दिरहाम तक हो सकती है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 75 हजार से 1 लाख रुपये के बराबर है।

कंपनी की ओर से लाइसेंस मिलने तक फ्री रहने, खाने और काम करने की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 21 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार कम से कम 10वीं पास हो और उसके पास वैध भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है।

यह भर्ती भारत सरकार से मान्यता प्राप्त एजेंसी Shraman Overseas के माध्यम से की जा रही है। कंपनी के क्लाइंट इंटरव्यू 24 मई को हिसार और 28 मई को ऊना, हिमाचल प्रदेश में आयोजित किए जाएंगे।

अधिक जानकारी और रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवार जालंधर स्थित श्रमण ओवरसीज कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। उम्मीदवार दिए गए मोबाइल नंबरों के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।