नीतीश कुमार का राज्यसभा गमन: यूपी की सियासत में स्वागत और समर्थन की लहर
Nitish Kumar's Rajya Sabha entry: A wave of welcome
लखनऊ। Nitish Kumar's Rajya Sabha entry: A wave of welcome and support in UP politics, बिहार के सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन करने को भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष डॉ दिनेश शर्मा ने अच्छा फैसला बताया है। डॉ दिनेश शर्मा ने नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन करने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और योगी आदित्यनाथ सरकार में पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भी बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
डॉ दिनेश शर्मा ने नीतीश कुमार के राज्यसभा में आने पर कहा कि नीतीश कुमार जनाधार वाले एक लोकप्रिय और अनुभवी राजनेता हैं।सितंबर 2023 से राज्यसभा सदस्य डॉ शर्मा ने कहा कि नीतीश कुमार राज्यसभा में जाना चाहते हैं, यह उनका बहुत अच्छा फैसला है। यूपी से भाजपा के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि मैं भी राज्यसभा में हूं और मुझे उनका मार्गदर्शन मिलेगा।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अपनी पार्टी के प्रति हित चिंतन रखने वाले व्यक्तित्व हैं और उनका आशीर्वाद बिहार को मिलता रहेगा। वर्ष 2017 से 2022 तक उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री रहे डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि मैं प्रसन्न हूं कि नीतीश कुमार राज्यसभा आएंगे। दिनेश शर्मा ने कहा कि नीतीश कुमार बहुत ही पुराने और अनुभवी नेता हैं। 20 वर्ष से मुख्यमंत्री पद संभाल रहे हैं और जदयू उनकी पार्टी है।
उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह स्वागतयोग्य कदम इसलिए भी है क्योंकि मैं भी राज्यसभा में हूं और उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे, लेकिन बिहार को मार्गदर्शन देते रहेंगे। नीतीश कुमार का निर्णय राष्ट्रहित और बिहार हित में है।
डॉ दिनेश शर्मा उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी राज्यसभा सदस्य हैं। वे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं और इससे पहले तीन बार लखनऊ के महापौर के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। पेशे से प्रोफेसर डॉ. दिनेश शर्मा भाजपा में विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे हैं।
"तय था कि देश की राजनीति में जाएंगे नीतीश कुमार"
उत्तर प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन भरने पर कहा कु पहले से तय था कि देश की राजनीति में नीतीश कुमार जाएंगे। भाजपा के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष राजभर ने कहा कि चुनाव के समय से नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाएं थीं। जिसकी अटकलें अब तेज हो गई हैं। राज्यसभा का नामांकन भरते ही उनके पर्चा भरते ही बात साफ हो गई।
जनता दल यूनाईटेड के नेता केसी त्यागी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कहा कि नीतीश युग का कभी अंत नहीं हो सकता। उन्होंने नया बिहार बनाया है।
जैसे कर्पुरी ठाकुर और चौधरी चरण सिंह जिंदा है, ऐसे ही युग-युग तक नीतीश कुमार भी याद किए जाएंगे। उनके राज्यसभा में जाने से सदन की भी गरिमा बढ़ेगी और बहस का स्तर ऊंचा होगा। ख्याति व अच्छे बौद्धिक ज्ञान के चलते उन्हें सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार भी मिला था।