NIA Stopped Singer Mankirat Aulakh on Chandigarh Airport

मशहूर पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख पर शिकंजा; चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर रोके गए, दुबई नहीं जा पाए

NIA Stopped Singer Mankirat Aulakh on Chandigarh Airport

NIA Stopped Singer Mankirat Aulakh on Chandigarh Airport

NIA Stopped Singer Mankirat Aulakh on Chandigarh Airport: मशहूर पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि, नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी NIA द्वारा मनकीरत औलख को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर रोका गया है। मनकीरत औलख पर NIA का यह एक्शन उस वक्त हुआ जब वह अपने एक शो के लिए दुबई के लिए रवाना हो रहे थे।

फिलहाल, मनकीरत औलख दुबई नहीं जा पाए। जिसके बाद उन्होंने एक वीडियो जारी कर दुबई में अपने फैंस से माफी मांगी। हालांकि, इस बीच मनकीरत ने NIA से संबंधित कोई जानकारी नहीं दी। बल्कि उन्होंने कहा कि टेक्निकल रीजन करके वह नहीं आ पाए। जल्द ही वह शो के लिए नई डेट्स घोषित करेंगे।

NIA की पूछताछ के चलते निकल गई फ्लाइट

मिली जानकारी के अनुसार, सिंगर मनकीरत औलख जब दुबई जाने के लिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचे तो यहां पहले से मौजूद NIA की टीम ने उन्हें रोक लिया और फ्लाइट नहीं पकड़ने दी। टीम ने मनकीरत औलख का पासपोर्ट जब्त कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी और इस पूछताछ के बीच मनकीरत की फ्लाइट निकल गई। बहराल, टीम ने पूरी पूछताछ के बाद ही मनकीरत को छोड़ा और उनका पासपोर्ट उनको लौटा दिया। फिलहाल NIA ने मनकीरत को क्यों रोका और उनसे किस मामले में पूछताछ की गई? इसके बारे में अभी कुछ ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में मनकीरत औलख का नाम

बतादें कि, मनकीरत औलख पर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल रहने के गंभीर आरोप लग चुके हैं। कहा जाता है कि, मनकीरत औलख लारेंस बिशनोई गैंग के करीबी हैं। ध्यान रहे कि, हाल ही में बंबीहा ग्रुप और उसके अन्य सहयोगी ग्रुपों की तरफ से मनकीरत औलख को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। फेसबुक पर एक पोस्ट डाल उसमें मनकीरत औलख को सिद्धू मूसेवाला की हत्या का ज़िम्मेदार बताया गया था। बतादें कि, धमकी को देखते हुए मनकीरत औलख की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

सिंगर मनकीरत औलख के बारे में

सिंगर मनकीरत औलख (उम्र करीब 31 साल) पंजाब सिंगरों की टॉप लिस्ट में शामिल हैं। मनकीरत के गाने आते ही हिट हो जाते हैं। यूथ में मनकीरत औलख का गानों की काफी डिमांड है। आपको शायद पता न हो लेकिन आपको बतादें कि, मनकीरत मूल रूप से हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव बहबलपुर के रहने वाले हैं। मनकीरत को मनी नाम से बुलाया जाता है। मनकीरत की गायकी के अलावा कबड्‌डी और पहलवानी में भी रुचि है।