टॉयलेट के फ्लश में मिला नवजात का शव, 11 दिन बाद मां गिरफ्तार
Newborn's Body Found in Toilet Flush
मोहाली मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी का कांड: CCTV से पकड़ी गई आरोपी, ASI बोले - पूछताछ में उगले राज
मोहाली, 29 अप्रैल: Newborn's Body Found in Toilet Flush: 18 अप्रैल की सुबह साढ़े 11 बजे मेडिकल कॉलेज मोहाली की इमरजेंसी के वॉशरूम में फ्लश खोलते ही स्वीपर उर्मिला के पैरों तले जमीन खिसक गई। अंदर नवजात का शव पड़ा था। जन्म देने के बाद मां चुपचाप फरार हो गई थी।
11 दिन बाद पुलिस उस मां तक पहुंच गई। स्वीपर की शिकायत पर BNS की धारा 92 में अज्ञात महिला पर केस दर्ज था। अस्पताल के CCTV कैमरों ने राज खोला। फुटेज के आधार पर महिला की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
सवाल वही हैं: 9 महीने कोख में पालने के बाद फ्लश में बहाने का कलेजा कैसे पड़ा? अगर वॉशरूम में ही डिलीवरी हो गई थी, तो बाहर आकर डॉक्टरों को बताकर बच्चे की जान क्यों नहीं बचाई?
जांच अधिकारी ASI संदीप कुमार ने बताया - "महिला से पूछताछ हो चुकी है। कई अहम खुलासे हुए हैं। मामला बेहद संवेदनशील है, इसलिए ज्यादा डिटेल नहीं दे सकते।"
ये घटना सिर्फ क्राइम नहीं, समाज पर तमाचा है। बदनामी के डर से आज भी कितनी लड़कियां अपना सच छुपाकर जीने को मजबूर हैं? एक नन्ही जान फ्लश में बहा दी गई, क्योंकि मां के पास शायद कोई और रास्ता नहीं था।
- गुरदीप बैनीपाल