बिहार की राजनीति में सुरक्षा पर नया विवाद, तेज प्रताप यादव ने भी लौटाई सरकारी सुरक्षा
New controversy over security in Bihar politics
पटना। New controversy over security in Bihar politics, बिहार की सियासत में इन दिनों सरकारी सुरक्षा को लेकर राजनीतिक खींचतान चरम पर है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी द्वारा सरकारी सुरक्षा लौटाए जाने के बाद अब उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने भी बड़ा कदम उठाया है।
जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने भी अपनी सरकारी सुरक्षा वापस कर दी है। बिहार सरकार की ओर से तेज प्रताप को एक सुरक्षाकर्मी दिया गया था, जिसे उन्होंने अब शासन को वापस सौंप दिया है।
सोशल मीडिया पर दी जानकारी
तेज प्रताप यादव ने अपने इस फैसले की जानकारी खुद सोशल मीडिया के जरिए दी। अपने आधिकारिक फेसबुक पेज किए गए एक पोस्ट में उन्होंने बताया कि जनशक्ति जनता दल के प्रमुख ने अपनी पूरी सुरक्षा व्यवस्था का परित्याग कर दिया है।

आगे उन्होंने लिखा कि यह मामला पहले से ही बिहार सरकार के संज्ञान में था। बिहार से बाहर रहने के कारण उन्हें सुरक्षा प्राप्त थी, लेकिन बिहार लौटते ही उन्होंने स्वयं अपनी सारी सुरक्षा वापस कर दी।
अब ऐसे में उनकी सुरक्षा और किसी भी अप्रिय घटना की जवाबदेही सरकार की होगी। लोकतंत्र में विपक्ष के नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का दायित्व है।
बीते दिनों लालू यादव और राबड़ी देवी ने अपनी सरकारी सुरक्षा को वापस कर दिया था, अब बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने भी अपनी सुरक्षा वापस कर दी है। अब बिहार की सियासत में इस मामले में घमासान देखने को मिल सकता है।