लखनऊ-रायबरेली हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस ने बाइक और कार को मारी टक्कर, युवक की मौत

लखनऊ-रायबरेली हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस ने बाइक और कार को मारी टक्कर, युवक की मौत

Horrific road accident on the Lucknow-Raebareli highway

Horrific road accident on the Lucknow-Raebareli highway

निगोहां/लखनऊ। Horrific road accident on the Lucknow-Raebareli highway, रायबरेली से लखनऊ जा रही रोडवेज बस सोमवार सुबह निगोहां में अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में घुस गई।

सामने से आ रही बाइक और कार को टक्कर मारने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और बस में सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई। सोमवार सुबह करीब नौ बजे रायबरेली डिपो की रोडवेज बस रायबरेली से लखनऊ की ओर जा रही थी।

निगोहां के दखिना शेखपुर स्थित एक ढाबा के पास अचानक बस अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर तोड़ते हुए लखनऊ से रायबरेली जाने वाली लेन में पहुंच गई। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक और कार बस की चपेट में आ गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों वाहन अनियंत्रित हो गए। बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार और बस को भी काफी नुकसान पहुंचा। हादसे में बाइक सवार पिंटू निवासी छोटीखेड़ा, थाना बछरावां, जनपद रायबरेली गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं बस में सवार यात्रियों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि बस में सवार करीब 15 यात्रियों को मामूली चोटें आईं। हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं लगी।

घबराए यात्री प्राथमिक उपचार कराने की बात कहकर पुलिस की मदद से अन्य बसों में सवार होकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। साथ ही, बस की टक्कर के बाद अनियंत्रित हुई स्विफ्ट डिजायर सड़क किनारे लगे हाईटेंशन लाइन के डबल पोल से जा टकराई।

गनीमत रही कि बिजली लाइन से जुड़ी कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई, अन्यथा हादसा और भी गंभीर रूप ले सकता था। उधर, घटना की सूचना मिलते ही निगोहां पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने बस, बाइक और कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए बस चालक समेत अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।

निगोहां थाना प्रभारी अनुज तिवारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मृत्यु हुई है, दुर्घटना के कारणों की भी जांच कर रही है।