फेरबदल: दिल्ली, हिमाचल और उत्तराखंड सहित तमाम उच्च न्यायालयों में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति, देखें अधिसूचना

फेरबदल: दिल्ली, हिमाचल और उत्तराखंड सहित तमाम उच्च न्यायालयों में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति, देखें अधिसूचना

New Chief Justices appoints in 5 High Courts

New Chief Justices appoints in 5 High Courts

New Chief Justices appoints in 5 High Courts : बीते रविवार की शाम को न्यायिक महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है| देश के तमाम उच्च न्यायालयों के कई न्यायाधीश इधर से उधर हुए हैं| कानून और न्याय मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा को दिल्ली हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है|

इसी प्रकार दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश विपिन सांघी को उत्तराखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है| बॉम्बे उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अमजद एहतेशाम सैयद को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है|

बॉम्बे उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश शंभाजी शिवाजी शिंदे को राजस्थान हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है| जबकि गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रश्मिन एम छाया को गोहाटी उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है| वहीं तेलंगाना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश उज्ज्वल भुइयां को तेलंगाना उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है|

New Chief Justices appoints in 5 High Courts
New Chief Justices appoints in 5 High Courts