यूपी में पुलिस विभाग में फेरबदल: दो अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले, अयोध्या सुरक्षा में नया एएसपी नियुक्त

यूपी में पुलिस विभाग में फेरबदल: दो अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले, अयोध्या सुरक्षा में नया एएसपी नियुक्त

New ASP Appointed for Ayodhya Security

New ASP Appointed for Ayodhya Security

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने दो अपर पुलिस अधीक्षकों का तबादला किया है। अयोध्या सुरक्षा में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक बलरामाचारी दुबे को डायल-112 का एएसपी बनाया गया है।

पीएसी मुख्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात विजय शंकर मिश्र को अयोध्या का एएसपी सुरक्षा नियुक्त किया गया है।

बता दें कि प्रदेश में तीन दिन पहले 23 मई को भी दो पुलिस अधिकारियों का तबादला हुआ था। कौशांबी के अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार-तृतीय को मेरठ भेजा गया था, जबकि यूपी-112 की अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह को कौशांबी का नया अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया था।