एनडीएमसी की बड़ी राहत, 30 जून तक प्रॉपर्टी टैक्स भरने पर 10% छूट
- By Gaurav --
- Saturday, 13 Jun, 2026
NDMC Offers 10% Rebate
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के संपत्ति कर के समय पर भुगतान को प्रोत्साहित करने के लिए 30 जून 2026 तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने वाले करदाताओं को 10 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की है।
एनडीएमसी ने अपने क्षेत्र के सभी संपत्ति स्वामियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि से पहले संपत्ति कर का भुगतान कर इस रियायत का लाभ उठाएं। करदाता एनडीएमसी के ऑनलाइन पोर्टल तथा परिषद द्वारा अधिकृत अन्य भुगतान माध्यमों के जरिए भी टैक्स जमा कर सकते हैं।
परिषद ने कहा है कि अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए करदाता समय रहते भुगतान करें। अधिक जानकारी और सहायता के लिए कार्यालय समय में एनडीएमसी के कर विभाग से संपर्क किया जा सकता है या एनडीएमसी की आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।