Navjot Sidhu News: सिद्धू का भगवंत मान पर तीखा हमला, Punjab के CM को गुरु ने ये क्या नाम दे दिया?

Navjot Sidhu News: सिद्धू का भगवंत मान पर तीखा हमला, Punjab के CM को गुरु ने ये क्या नाम दे दिया?

Navjot Sidhu on CM Bhagwant Mann

Navjot Sidhu on CM Bhagwant Mann

Navjot Sidhu News : पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार विपक्ष के निशाने पर है| खासकर कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू के| पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने आम आदमी पार्टी की सरकार को  जमकर घेरा है और केजरीवाल को निशाने पर लेते हुए सीएम भगवंत मान पर तीखा हमला बोला है|

दरअसल, सिद्धू ने आज गुरूवार को चंडीगढ़ में पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की और उन्हें राज्य के तमाम गंभीर मुद्दों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा| इसके बाद फिर सिद्धू मीडिया से मुखातिब हुए| जहां इस दौरान सिद्धू ने कहा कि पंजाब के ज्वलंत मुद्दों पर माननीय राज्यपाल से चर्चा की और राज्यपाल ने भी उन्हें धैर्यपूर्वक सुना और कहा कि वह इन मुद्दों को देखेंगे|

वहीं, सिद्धू ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब के लोगों को सिर्फ सपने दिखाए हैं और दिखा रही है| यह सरकार लोगों की उम्मीदों को तोड़ने का काम कर रही है| सिद्धू ने कहा कि जब पंजाब की वित्तीय स्थिति माली हो रखी है तो आम आदमी पार्टी की सरकार अपने बड़े-बड़े वादों को कैसे पूरा करेगी? सिद्धू ने कहा कि पहले पंजाब की वित्तीय स्थिति सुधारने की ओर जोर देना चाहिए, जो कि दिया नहीं जा रहा है|

पंजाब का सीएम 'रबड़ का गुड्डा'....

सिद्धू, आम आदमी पार्टी की सरकार पर इसकदर आक्रोशित दिखे कि उन्होंने पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) को 'रबड़ का गुड्डा' तक कह डाला| सिद्धू ने कहा कि भगवंत मान रबड़ के गुड्डे की तरह काम कर रहे हैं| दिल्ली से जितनी चाबी भर जाती है उतना ही वह चलते हैं| भगवंत मान को पंजाब की फिक्र ही नहीं हैं| वह तो पंजाब छोड़ हिमाचल और गुजरात घूम रहे हैं|

पंजाब में कानून व्यवस्था खराब हुई...

सिद्धू ने भगवंत मान सरकार को पंजाब में हो रहीं हत्याओं को लेकर भी घेरा| सिद्धू ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था खराब हो गई है| राज्य में गोलियां चल रही हैं, लोगों को मार दिया जा रहा है| जान-माल का नुकसान हो रहा है| लेकिन पंजाब की पुलिस उनके पीछे घूम रही है जो केजरीवाल के खिलाफ सच बोल रहे हैं| सिद्धू ने कहा कि पंजाब पुलिस भी यह सब मजबूरी में कर रही है क्योंकि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब पुलिस को स्वार्थ के लिए उपयोग कर रही है| सिद्धू ने कहा कि पंजाब में बदलाव हो रहा है या बदला लिया जा रहा है| सिद्धू ने कहा कि पंजाब के लिए हम दिल्ली तक भी जाएंगे।