Natural Bonding Day: चंडीगढ़ में मनाया गया प्राकृतिक बंधन दिवस

चंडीगढ़ में मनाया गया प्राकृतिक बंधन दिवस

Natural Bonding Day

चंडीगढ़ में मनाया गया प्राकृतिक बंधन दिवस

Natural Bonding Day: चंडीगढ़। चंडीगढ़ सेक्टर 45 सनातन मंदिर में प्राकृतिक बंधन दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हरियावन पंजाब चंडीगढ़ महानगर इकाई की तरफ से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक कपिल एवं नेतृत्व सरदार  सत्येंद्र सिंह ने की। इस अवसर पर संगठन के लोगों ने वृक्षों को कलावा बांधकर बंधन की रसम निभाई। अशोक कपिला ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि यदि हम अपनी प्रकृति की तरफ विशेष ध्यान नहीं देंगे तो भविष्य में इंसान का अस्तित्व खतरे में आ जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक ने हमें इतना कुछ दिया है  कि उसका कर्ज़ हम किसी भी रूम में नहीं चुका सकते। इस मौके पर शहर के गणमान्य लोग भी मौजूद थे, सभी ने प्राकृतिक पर्यावरण, जल ,जमीन को यथार्थ शक्ति अनुसार बचाने का प्रण लिया।