नालंदा: बाबा महतो साहब राजकीय मेले का आज भव्य आगाज, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
Nalanda: Grand Inauguration of the Baba Mahto
सरमेरा (नालंदा)। प्रखंड के प्रणावां गांव में आयोजित होने वाले श्री श्री 108 श्री शरण निवास बाबा महतो साहब द्विवार्षिक राजकीय मेला एवं महोत्सव का भव्य शुभारंभ शुक्रवार, एक मई को होगा। मेले का विधिवत उद्घाटन राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दोपहर करेंगे।
मेला समिति के अध्यक्ष केदार महतो एवं संयोजक राजकुमार महतो ने बताया कि इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, पूर्व मंत्री श्रवण कुमार, नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार एवं स्थानीय विधायक डॉ. जितेंद्र कुमार समेत अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
साफ-सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
समिति की ओर से मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मेला परिसर में साफ-सफाई, रोशनी, पेयजल एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
बताया गया कि इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में आसपास के लगभग 108 गांवों के धानुक समाज के श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे। मेले को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।