नैनीताल हाई कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल में 'जहरीली गैस' के इस्तेमाल का जिक्र, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

नैनीताल हाई कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल में 'जहरीली गैस' के इस्तेमाल का जिक्र, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Nainital High Court Receives Another Bomb Threat

Nainital High Court Receives Another Bomb Threat

 नैनीताल। Nainital High Court Receives Another Bomb Threat, न्यायिक संस्थानों को धमकी भरे संदेश भेजने का सिलसिला अभी थमा नहीं है। सोमवार को हाई कोर्ट एक और धमकी भरा ई-मेल मिला है। हाई कोर्ट चौकी इंचार्ज की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी है।

एसएसआई दिनेश जोशी ने बताया कि हाई कोर्ट चौकी इंचार्ज बलवीर सिंह राणा की ओर से कोतवाली में शिकायती पत्र दिया गया है। जिसमें उन्होंने कोर्ट को एक और धमकी भरा संदेश मिलने की शिकायत की है। हालांकि मेल में दो लाइनों में ही न्यायाधीश कक्ष में जहरीली गैस से भरे बम विस्फोट करने का उल्लेख है।

पत्र के अन्य अंश में उदयनिधि व उसके बेटे को टार्चर करने की बात कही गई है। जिस प्रकार से पत्र लिखा गया है वह किसी मानसिक विकृत व्यक्ति की हरकत लग रही है। बताया कि कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था चौक चौबंद कर दी गई है।