Mustard oil prices can be reduced by Rs 15 in depots
BREAKING
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ दौरे से पहले पंचकूला पुलिस पूरी तरह अलर्ट, 9 इंटर स्टेट बॉर्डर नाकों समेत सभी 18 नाकों पर सुरक्षा के मद्देनजर निगरानी बढ़ाई अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाले में बड़ा खुलासा, ऊधमसिंह नगर के सात शिक्षण संस्थानों पर FIR दर्ज हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी के बीच हरियाणा की सियासत गर्म, कांग्रेस के 5 बागी विधायकों को PM मोदी के मंच से भाजपा का बड़ा संदेश हरिद्वार से वृंदावन तक 400 किमी की कांवड़ यात्रा, संत प्रेमानंद महाराज के अभिषेक के लिए गंगाजल लेकर निकले युवा लखनऊ में निकली श्रीजगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की सेवा और दिया एकता का संदेश

डिपुओं में सरसों तेल के दाम 15 रुपये तक हो सकते हैं कम

Mustard oil prices can be reduced by Rs 15 in depots

Mustard oil prices can be reduced by Rs 15 in depots

हिमाचल के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को सरसों तेल कम दाम में देने की तैयारी है। मार्केट में तेल के दामों में कमी आई है। ऐसे में खाद्य आपूर्ति निगम अप्रैल में ही नया टेंडर करने की तैयारी में है। निगम का मानना है कि जिस तरह से तेल के दामों में कमी आई है, इससे तेल के दाम 15 रुपये तक कम होने की संभावना है। प्रदेश सरकार हिमाचल के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को 142 रुपये में एक लीटर सरसों तेल उपलब्ध करवा रही है।

मार्केट में तेल 130 से लेकर 167 रुपये तक मिल रहा है। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि मार्केट ऊपर-नीचे होती रहती है। तेल के दाम गिरने से उपभोक्ताओं को और भी सस्ता तेल उपलब्ध होगा। उल्लेखनीय है कि हिमाचल में 19.50 लाख राशनकार्ड परिवार हैं।

प्रदेश सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को चार में से तीन दालें (मलका, माश, मंगू और दाल चना), दो लीटर तेल (रिफांइड और सरसों), चीनी, एक किलो नमक सब्सिडी पर दे रही है जबकि आटा और चावल केंद्र सरकार सब्सिडी पर मुहैया करवा रही है।