फरीदाबाद: 7 करोड़ के फर्जीवाड़े में नगर निगम इंस्पेक्टर गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई
- By Gaurav --
- Sunday, 05 Apr, 2026
Municipal Inspector Arrested in ₹7 Crore
Faridabad में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम के इंस्पेक्टर नवीन रतरा को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी साल 2025 में दर्ज 7 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े के मामले में की गई है। बताया जा रहा है कि नगर निगम में बिना काम के करीब 200 करोड़ रुपये के भुगतान से जुड़े घोटाले का यह मामला उसी का हिस्सा है।
Haryana Anti Corruption Bureau (ACB) के अनुसार इस मामले में अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी हो सकती है और जांच लगातार जारी है।
40 लाख से बढ़ाकर कर दी 7 करोड़ की राशि
एसीबी के मुताबिक Faridabad Municipal Corporation की ओर से साल 2018 में विकास कार्यों के लिए 8 वर्क ऑर्डर जारी किए गए थे, जिनकी कुल राशि करीब 40 लाख रुपये तय की गई थी।
जांच में सामने आया है कि ठेकेदार सतबीर के साथ कथित मिलीभगत कर अधिकारियों और कर्मचारियों ने इन वर्क ऑर्डर में बदलाव कर दिया। बाद में इनकी राशि को संशोधित करते हुए 40 लाख रुपये से बढ़ाकर 7 करोड़ रुपये से अधिक कर दिया गया।
एसीबी का कहना है कि इस तरह से सरकारी धन का बड़ा फर्जीवाड़ा किया गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है और इस घोटाले में शामिल अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।