सपा के आरोपों पर एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी का पलटवार, बोले- अब छोटे कारोबारियों को मिल रहा सम्मान

सपा के आरोपों पर एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी का पलटवार, बोले- अब छोटे कारोबारियों को मिल रहा सम्मान

MSME Minister Bhupendra Chaudhary hits back

MSME Minister Bhupendra Chaudhary hits back

लखनऊ। MSME Minister Bhupendra Chaudhary hits back, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा उत्तर प्रदेश में छोटे कारोबारियों की स्थिति को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधे जाने के बाद प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री भूपेन्द्र चौधरी ने पलटवार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार के कार्यकाल में उद्यमी पलायन करने को मजबूर थे।

छोटे कारोबारियों, रेहड़ी-पटरी वालों और उद्यमियों को लूटा जाता था, जबकि वर्तमान सरकार उन्हें सम्मान और सुविधाएं देने का काम कर रही है। अखिलेश यादव जब लंदन से लौटते हैं तो उन्हें गरीब, पिछड़े, रेहड़ी-पटरी वाले और छोटे कारोबारी याद आने लगते हैं, लेकिन जब उनकी सरकार थी तब इन्हीं लोगों का सबसे ज्यादा उत्पीड़न होता था।

आज डबल इंजन सरकार की नीतियों के चलते छोटे उद्यमियों को नई पहचान और सम्मान मिला है। उद्यम पंजीकरण, क्रेडिट गारंटी जैसी योजनाओं के माध्यम से छोटे कारोबारियों को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के कार्यकाल में कारीगरों और छोटे उद्यमियों के लिए नए बाजार खुले हैं।