Most Wanted Gangster Sahil Chauhan

मोस्टवांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान थाईलैंड से गिरफ्तार, आज भारत लाया जाएगा

pp

Most Wanted Gangster Sahil Chauhan

हरियाणा एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। मोस्टवांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान को थाईलैंड से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को आज डिपोर्ट कर भारत लाया जा रहा है। दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुग्राम और अंबाला एसटीएफ की टीम उसे अपनी कस्टडी में लेगी।

पुलिस के अनुसार साहिल चौहान कुख्यात गैंगस्टर है और वह एनआईए का भी वांटेड आरोपी है। बताया जा रहा है कि वह गुरुग्राम के रहने वाले कौशल चौधरी गैंग से जुड़ा हुआ था और लंबे समय से फरार चल रहा था।

जांच एजेंसियों के मुताबिक साहिल चौहान विदेश में बैठकर कॉन्ट्रैक्ट किलिंग जैसे गंभीर अपराधों को अंजाम दिलवाता था। वह लंबे समय से थाईलैंड में छिपा हुआ था और वहीं से अपने नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा था।

सेंट्रल एजेंसियों और हरियाणा एसटीएफ के संयुक्त प्रयासों से उसे विदेश में डिटेन किया गया, जिसके बाद अब उसे भारत लाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि भारत लाने के बाद उससे कई अहम मामलों में पूछताछ की जाएगी।