Monkey and his Baby tied with chain photo viral

ऐ इंसान रहम कर! दिल छलनी-छलनी हो जाएगा, जंजीर से बंधे बंदर और उसके बच्चे की आंखों को बस देख लीजिये

Monkey and his Baby tied with chain photo viral

Monkey and his Baby tied with chain photo viral

इस धरती पर इंसान और जानवर दोनों का जीवन है| लेकिन शायद इंसान इस धरती को सिर्फ अपनी धरती समझ बैठा है| तभी तो वह जानवरों के साथ क्रूरताभरा व्यवहार कर रहा है| उन्हें बंदिशों में रखना चाह रहा है, बदसलूकी कर रहा है, मारना चाह रहा है और मारकर खाना भी चाह रहा है| अरे शर्म आनी चाहिए इंसान को.... अगर वह अपने जीवन को अनमोल समझता है तो क्या जानवरों का जीवन अनमोल नहीं| कुदरत ने जो प्राण वायु इंसान में डाली है, वही प्राण वायु जानवरों में भी डाली है| फिर इंसान का ऐसा करम क्यों?

फिलहाल, इंसान की क्रूरता की इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर ने बेहद झकझोर कर रख दिया है| यह तस्वीर एक बन्दर और उसके बच्चे की है और बेहद दर्दनाक है| बन्दर और उसके बच्चे की  इस तस्वीर को इंसानों के बीच जिन अच्छे दिल वालों ने देखा है उनका दिल टूट गया है| साथ ही उनके मुंह से अनाप-सनाप बातें निकल रही हैं| वह रोष जता रहे हैं|

आंखों में समेट रखा है दर्द ऐ मंजर ....

बतादें कि, बंदर और उसके बच्चे की यह तस्वीर एक मशहूर फोटोग्राफर GMB Akash ने सोशल मीडिया पर शेयर की है| तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-  धरती सभी के जीवन के लिए बनाई गई थी, न कि केवल मानव जीवन के लिए। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि कैसे एक बंदर अपने बच्चे के साथ जंजीर में बंधा है| बन्दर के अलग जंजीर पड़ी है, बच्चे के गले में अलग| बन्दर ने अपने बच्चे को सीने से लगा रखा है और दोनों की आंखो में खूब बेचारापन, बेइंतहां दर्द, घोर पीड़ा, मजबूर हालात और आजाद होने की उम्मीद का मंजर साफ झलक रहा है| बंदर और उसके बच्चे की आंखों को देख दिल छलनी-छलनी हो जाता है|

तस्वीर देखने के बाद क्या बोले लोग ...

तस्वीर देखने के बाद किसी ने कहा - मुझे बहुत पीड़ा हो रहे है, मैं ये देख नहीं सकता| तो कइयों ने कहा कि यह बहुत ही दर्दनाक है। तो किसी ने कहा कि अरे इंसान छोड़ दे अपनी क्रूरता, रहमदिल बन| तो किसी ने कहा कि हम कहाँ से कहाँ जा रहे हैं| जानवरों के साथ ऐसा सलूक कर हम खुद जानवर बन रहे हैं|

अब तस्वीर देखिये ....

monkey and his baby tied with chain photo viral