Mizoram Fully Literate State: कमाल है! भारत का पहला पूर्ण साक्षर राज्य बना मिजोरम; शिक्षा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान हासिल
BREAKING
ईरान पर इजरायल का बड़ा साइबर अटैक; टीवी पर महिलाओं के वीडियो चलाए गए, जंग के बीच इजरायली टीम ने सैटेलाइट सिग्नल को किया हैक IAS श्रीनिवास अब हरियाणा के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी; पंकज अग्रवाल की जगह लेंगे, अभी ऊर्जा विभाग के सचिव, देखिए ऑर्डर प्रेमी के साथ पत्नी को पकड़ा, पति ने काट दी नाक; मिलने जाते समय चुपके से पीछे-पीछे पहुंचा, हमले में महिला गंभीर रूप से घायल ट्रंप का बयान- मैं पाकिस्तान से प्यार करता; सेना चीफ मुनीर से मिल सम्मानित महसूस कर रहा, PM मोदी और भारत के बारे में ये कहा क्यों 15 दिनों के लिए बीमार हो जाते हैं भगवान जगन्नाथ; किसकी पीड़ा ले रखी है अपने ऊपर, रहस्य जानकर आपका दिल भर आएगा

कमाल है! भारत का पहला पूर्ण साक्षर राज्य बना मिजोरम; राज्य में अब कोई भी अनपढ़ नहीं बचा, केरल समेत सभी राज्यों को पीछे छोड़ा

Mizoram Fully Literate State

Mizoram Becomes India First Fully Literate State

Mizoram Fully Literate State: देश के मिजोरम राज्य ने एक बहुत बड़ी और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। मिजोरम भारत का पहला पूर्ण साक्षर राज्य बन गया है। वास्तव में यह कमाल हो गया है। शिक्षा के क्षेत्र में मिजोरम के लिए यह नया कीर्तिमान है। नॉर्थ ईस्ट के इस राज्य मिजोरम ने केरल समेत सभी राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने मंगलवार (20 मई) को मिजोरम के पूर्ण साक्षर राज्य बनने का ऐलान किया।

मिजोरम को आधिकारिक तौर पर उल्लास- नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया गया है. केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने आइजोल में राज्य के मुख्यमंत्री लालदुहोमा की मौजूदगी में मिजोरम के पूर्ण साक्षर राज्य बनने की घोषणा की और साथ ही मुख्यमंत्री लालदुहोमा को इस उपलब्धि के लिए प्रमाण पत्र भी सौंपा। शिक्षा के क्षेत्र में मिजोरम के लिए यह बहुत बड़ी सफलता है। उसने केरल जैसे सबसे अधिक साक्षर वाले राज्य को भी पीछे कर दिया।

मिजोरम ने हासिल कर ली 97% साक्षरता दर

मिजोरम ने 97% साक्षरता दर हासिल कर ली है। नव साक्षरता मिशन के तहत 97 प्रतिशत साक्षरता हासिल करने पर किसी भी राज्य को पूर्ण साक्षर घोषित कर दिया जाता है। यानि मिजोरम राज्य में अब कोई भी अनपढ़ नहीं है। राज्य का हर व्यक्ति (15 वर्ष से अधिक आयु) अब पढ़ने, लिखने में अब सक्षम हो चुका है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक, मिजोरम को यह कामयाबी ULLAS यानी नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत मिली है. केंद्र सरकार की इस योजना ने लाखों लोगों को साक्षर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, 2011 में हुई जनगणना में देश की साक्षरता दर 79.04 प्रतिशत थी। वहीं 2011 की जनगणना में मिजोरम की साक्षरता दर 91.33% थी, जो देश में तीसरे स्थान पर थी। वहीं ULLAS योजना के तहत 2023 में पूरे राज्य में सर्वे किया गया। जिसमें निरक्षर लोगों की पहचान की गई, जिन्हें पढ़ाई-लिखाई के लिए प्रेरित किया गया और उन्हें इसके लिए आगे बढ़ाने के लिए अभियान चलाया गया। इसके बाद लोगों ने पढ़ाई शुरू की।

तब जाके अब मिजोरम की साक्षरता दर (Mizoram Literacy Rate) में यह उल्लेखनीय इजाफा हुआ और मिजोरम की साक्षरता दर 98.20% तक पहुंच गई। इस तरह मिजोरम देश का पहला पूर्ण साक्षर राज्य (Mizoram Fully Literate State) बन गया। इससे पहले केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख भी 2024 में पूर्ण साक्षरता लक्ष्य को हासिल कर चुका है।

गजब ही हो गया भाई! हरियाणा के 18 स्कूलों में एक भी स्टूडेंट नहीं हुआ पास, 12वीं का रिजल्ट रहा जीरो, अब शिक्षा विभाग में हड़कंप