रेल मंत्रालय ने मेरठ-हस्तिनापुर-बिजनौर के 63.5 किमी नई रेल लाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी दी
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

रेल मंत्रालय ने मेरठ-हस्तिनापुर-बिजनौर के 63.5 किमी नई रेल लाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी दी

रेल मंत्रालय ने मेरठ-हस्तिनापुर-बिजनौर के 63.5 किमी नई रेल लाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी दी

रेल मंत्रालय ने मेरठ-हस्तिनापुर-बिजनौर के 63.5 किमी नई रेल लाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी दी

नई रेल लाइन हस्तिनापुर को पर्यटन और तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने में फायदेमंद साबित होगी।

रेल मंत्रालय ने आज मेरठ-हस्तिनापुर-बिजनौर नई रेल लाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी दी। इस 63.5 किमी लंबी नई रेल लाइन के सर्वेक्षण के लिए 1,58,75,000 रुपये खर्च किया जाने का अनुमान है। 
माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 23-24 अगस्त, 2022 को उत्तर प्रदेश के बिजनौर और धामपुर जिलों के अपने दो दिवसीय दौरे पर मेरठ-हस्तिनापुर - बिजनौर रेल लाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे पर त्वरित निर्णय के लिए क्षेत्र के लोगों से वादा किया था। रेल मंत्रालय ने दो दिनों के रिकॉर्ड समय में नई रेल लाइन के एफएसएल को मंजूरी दी है। हस्तिनापुर और बिजनौर शहर इस लाइन के चालू होने से दिल्ली, लखनऊ और देश के प्रमुख शहरों से जुड़ जाएंगे।
बिजनौर भारत का प्रमुख चीनी उत्पादक क्षेत्र है। नई लाइन के निर्माण से लोगों के लिए मार्केटिंग और यात्रा करने के अवसर बढ़ेगें। हस्तिनापुर महाकाव्य महाभारत में उल्लेखित एक प्राचीन शहर है। बेहतर यात्रा सुविधाएं इस क्षेत्र को पर्यटन और तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने में सहायक होंगी।