मायावती ने बसपा राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक बुलाई

मायावती ने बसपा राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक बुलाई

Mayawati calls a meeting of BSP national

Mayawati calls a meeting of BSP national

  1. मायावती ने बसपा राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक बुलाई।

  2. केरल और बंगाल चुनाव रणनीति पर होगी चर्चा।

  3. संगठन में फेरबदल, नए प्रभारियों की नियुक्ति हुई।

लखनऊ। राष्ट्रीय स्तर से प्रदेश स्तर तक के संगठन में फेरबदल के बाद अब सपा चुनावी तैयारियों की गति बढ़ाने की कोशिश में जुटी है। उत्तर प्रदेश में चुनावी तैयारी के लिए तो निर्देश दिए ही जा चुके हैं, अब केरल, बंगाल आदि राज्यों में होने वाले चुनाव की भी रणनीति बनाई जा रही है। इसके लिए बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है।

बसपा प्रमुख ने हाल ही में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद के ससुर व पूर्व सांसद डा.अशोक सिद्धार्थ को दिल्ली सहित गुजरात, छत्तीसगढ़ और केरल राज्य का केंद्रीय प्रभारी बनाया है। राज्यसभा सदस्य रामजी गौतम को कर्नाटक, तमिलनाडु और महाराष्ट्र राज्य का जिम्मा दिया गया है।

राजाराम को मध्य प्रदेश, बिहार व झारखंड, रणधीर सिंह बेनीवाल को पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़, नितिन सिंह को जम्मू-कश्मीर व हिमाचल प्रदेश, डा. लाल जी मेधंकर को उड़ीसा व बंगाल, सुमरत सिंह को राजस्थान और गिरीश चंद्र को उत्तराखंड राज्य का प्रभारी बनाया गया है। रविवार को होने वाली बैठक में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को छोड़कर शेष राज्यों के पदाधिकारी और राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।