Dhakoli वार्ड नं. 6 में भाजपा प्रत्याशी सीमा धीमान के समर्थन में विशाल शक्ति प्रदर्शन

Dhakoli वार्ड नं. 6 में भाजपा प्रत्याशी सीमा धीमान के समर्थन में विशाल शक्ति प्रदर्शन

Massive Show of Strength in Support of BJP Candidate

Massive Show of Strength in Support of BJP Candidate

ज़ीरकपुर: Massive Show of Strength in Support of BJP Candidate: नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 6, ममता एन्क्लेव, Dhakoli में भाजपा उम्मीदवार Seema Dhiman (पत्नी राजेश कुमार) के समर्थन में एक विशाल शक्ति प्रदर्शन एवं जनसभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, महिलाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर सीमा धीमान के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

सभा में उपस्थित नेताओं ने कहा कि सीमा धीमान वार्ड नंबर 6 की सबसे मजबूत, योग्य और जनसेवा के लिए समर्पित उम्मीदवार हैं। नेताओं ने उनके समाज सेवा के जज़्बे और विशेष रूप से महिलाओं के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सीमा धीमान ने यह साबित किया है कि एक गृहिणी भी समाज और अपने क्षेत्र के लोगों की सेवा में सक्रिय भूमिका निभा सकती है।

कार्यक्रम में प्रमुख भाजपा नेताओं में Paramjit Singh Brar (General Secretary Punjab), Rakesh Gupta (Incharge Zirakpur), Manpreet Banny Sandhu (BJP Leader) और Sanjeev Khanna (BJP Leader) विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने सीमा धीमान को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए कहा कि वार्ड नंबर 6 की जनता इस बार विकास और सेवा की राजनीति को चुनने जा रही है।

नेताओं ने सभा में उमड़ी भारी भीड़ को देखकर खुशी जताई और कहा कि जनता का यह उत्साह आने वाले चुनाव परिणामों की सकारात्मक तस्वीर दिखा रहा है। पूरे कार्यक्रम में भाजपा समर्थकों ने जोरदार नारों और तालियों के साथ सीमा धीमान का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें:

अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला

जालंधर फायरिंग मामले का CCTV आया सामने, BJP नेता मोनू पुरी समेत दो घायल

भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी