गाजियाबाद की इंदिरापुरम सोसायटी में भीषण आग, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान
Massive Fire in Ghaziabad's Indirapuram Society
गाजियाबाद। Massive Fire in Ghaziabad's Indirapuram Society, गाजियाबाद के इंदिरापुरम के अभय खंड-2 स्थित की गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में भीषण आग लगने की घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश देते हुए राहत कार्य में तेजी लाने के लिए कहा।
सीएम योगी ने कहा कि मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस कमिश्नर, डीएम को भी मौके पर पहुंचने के दिए निर्देश हैं।

सोसायटी के लोग आग बुझाने का प्रयास करते हुए
सुबह ही लगी भयावह आग
गौरतलब है कि बुधवार सुबह इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में चार फ्लोर के 6 फ्लैट आ गए। इस आग से इतना धुआं उठा जिसे दो किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था।

मैप में देखी जा सकती है सोसाइटी

सोसाइटी में लगी भीषण आग
सूचना मिलते ही दमकल विभाग समेत अन्य टीमें बचाव के लिए मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने का कारण एसी में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।