हापुड़ के निजी अस्पताल में AC ब्लास्ट से लगी भीषण आग, मरीजों को गोद में उठाकर किया गया रेस्क्यू
Massive fire breaks out due to AC blast at a private hospital
धमाके के बाद अस्पताल में मची अफरा-तफरी, समय रहते सभी मरीज सुरक्षित बाहर निकाले गए
हापुड़: Massive fire breaks out due to AC blast at a private hospital, उत्तर प्रदेश के हापुड़ सोमवार सुबह-सुबह एक बड़ी घटना सामने आई है. यहां एक निजी अस्पताल में AC फटने से हुए जोरदार ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई. अचानक घटी इस घटना से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और हर तरफ धुएं का गुबार फैल गया. हालांकि गनीमत यह रही कि अस्पताल प्रशासन, पुलिस और दमकल विभाग की सूझबूझ से तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और मरीजों को तुरंत रेस्क्यू किया जाना शुरू हो गया. बताया जा रहा है कि एसी में अचानक से शॉर्ट सर्किट हुआ था. जिससे ब्लास्ट हो गया था. ऐसे में इस घटना से सब हैरान रह गए.
AC में हुआ था ब्लास्ट
अस्पताल में मौजूद लोगों को मुताबिक हादसा सुबह के वक्त हुआ था. अस्पताल के एक हिस्से में लगे एसी में तकनीकी खराबी के चलते ब्लास्ट हुआ. धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके साथ मौजूद लोग भी सहम गए. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते पूरा अस्पताल घने काले धुएं से भर गया. धुएं के कारण मरीजों को सांस लेने में भारी परेशानी होने लगी, जिससे अस्पताल में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मची रही थी.
मरीजों को गोद में उठाकर बाहर निकाला
हादसे के वक्त अस्पताल में कई गंभीर मरीज आईसीयू और अन्य वार्डों में भर्ती थे. हालात की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल स्टाफ मौके पर मरीजों के साथ मौजूद लोगों और स्थानीय लोग तुरंत एक्टिव हुए. जहां जान जोखिम में डालकर अस्पताल के कर्मचारियों ने सबसे पहले आईसीयू और इमरजेंसी वार्ड को खाली कराना शुरू किया. तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए सभी वार्डों को पूरी तरह से खाली करा लिया गया और मरीजों को अस्पताल के बाहर सुरक्षित खुले स्थान पर शिफ्ट किया गया. जो मरीज चलने-फिरने में असमर्थ थे, उन्हें डॉक्टरों और सुरक्षाकर्मियों ने अपनी गोद में उठाकर सुरक्षित बाहर निकाला.
आग पर पाया गया काबू
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचा. फायर ब्रिगेड के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर चारों तरफ से पानी की बौछार कर काबू पाया, ताकि आग अस्पताल के अन्य हिस्सों या मेडिकल स्टोर तक न फैल सके. हापुड़ पुलिस ने बताया कि आग लगने का प्राथमिक कारण एसी में हुआ ब्लास्ट ही है. समय रहते सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.