सोशल मीडिया पर किस नेता का दबदबा? पीएम मोदी से लेकर राहुल गांधी तक, इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की पूरी तस्वीर

1000271551

Which leader dominates social media?

नई दिल्ली। Which leader dominates social media?... नीट पेपर लीक को लेकर चले आंदोलन के बीच अब सोशल मीडिया राजनीति का नया अखाड़ा बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी युवाओं से जुड़ने की अपील करते दिख रहे हैं। इस हालिया विरोध प्रदर्शन के दौरान इंस्टाग्राम पर जिस तेजी से वीडियो और रील्स प्रसारित हुए उससे साफ हो गया कि युवाओं तक पहुंच बनाने के लिए सबसे तेज रास्ता डिजिटल दुनिया से होकर गुजरता है।

यही कारण है कि राजनीति से जुड़ी हस्तियां भी डिजिटल दुनिया में कदम रख चुकी हैं और डिजिटल मौजूदगी को चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा बना रही हैं। फिर चाहे पक्ष के चेहरे हों या विपक्ष के सभी डिजिटल युग में दस्तक दे चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कैबिनेट के मंत्रियों से भी अपील की है कि वो युवाओं से सोशल मीडिया पर जुड़ें।

तो आइए जानते हैं कौन सा नेता है इंस्टाग्राम का धुरंधर...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की अगर बात करें तो पीएम मोदी के 102 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वह टॉप पर हैं।

इसके बाद 32.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ अमित शाह दूसरे नंबर पर तो 6.6 मिलियन फॉलोअर्स के साथ नितिन गडकरी तीसरे नंबर हैं।

  • शिवराज सिंह- 4.8 मिलियन
  • एस. जयशंकर- 3.4 मिलियन
  • राजनाथ सिंह- 2.5 मिलियन
  • निर्मला सीतारमण- 1.7 मिलियन
  • पीयूष गोयल- 1.7 मिलियन
  • किरेन रिजिजू- 1.6 मिलियन
  • अश्विनी वैष्णव- 1.3 मिलियन
  • और ज्योतिरादित्य सिंधिया- 1 मिलियन

विपक्ष में कौन है इंस्टाग्राम का धुरंधर

वहीं अगर विपक्ष की ओर देखें तो तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह 18.7 मिलियन फॉलोअर्स के साथ टॉप पर हैं।

इसके बाद राहुल गांधी 14.7 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे नंबर पर और 12.5 मिलियन फॉलोअर्स के साथ असदुद्दीन ओवैसी तीसरे नंबर पर हैं।

  • अरविंद केजरीवाल- 4 मिलियन
  • प्रियंका गांधी वाड्रा- 4 मिलियन
  • एमके स्टालिन- 2.3 मिलियन
  • शशि थरूर- 2.2 मिलियन
  • अखिलेश यादव- 1.8 मिलियन
  • भगवंत सिंह मन- 1.8 मिलियन
  • तेजस्वी यादव- 1.6 मिलियन
  • कन्हैया कुमार- 1.4 मिलियन
  • सुप्रिया सुले- 1.1 मिलियन

ये तो पक्ष और विपक्ष के नेताओं के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की बात हुई। अगर ओवरऑल सोशल मीडिया फॉलोअर्स की बात की जाए तो प्रधानमंत्री इस फील्ड के धुरंधर बने हुए हैं। उनको ऑनलाइन फॉलो करने वालों की तादात बहुत ज्यादा है।

पीएम मोदी के सोशल मीडिया फॉलोअर्स

  • इंस्टाग्राम- 102 मिलियन
  •  
  • फेसबुक- 60 मिलियन
  • एक्स- 107 मिलियन
  • लिंक्डइन- 5.5 मिलियन
  • यूट्यूब- 31.1 मिलियन
  • व्हाट्सएप चैनल- 15.3 मिलियन

मुख्यमंत्रियों में कौन आगे?

सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले मुख्यमंत्री:

योगी आदित्यनाथ (उत्तर प्रदेश) – 1.72 करोड़

देवेंद्र फडणवीस (महाराष्ट्र) – 28 लाख

हिमंत बिस्वा सरमा (असम) – 27 लाख

डॉ. मोहन यादव (मध्य प्रदेश) – 20 लाख

पुष्कर सिंह धामी (उत्तराखंड) – 16 लाख