लखनऊ रेल प्रखण्ड पर ब्लॉक: इंटरसिटी और राज्यरानी सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनें निरस्त
Many important trains including Intercity and Rajya Rani cancelled
लखनऊ। रेलवे प्रशासन लखनऊ जंक्शन से ऐशबाग के बीच पुल संख्या-476 पर गर्डर की लांचिंग करेगा। इस कारण वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन झांसी एवं लखनऊ जंक्शन से चलने वाली ट्रेन 11109 /10 झांसी इंटरसिटी, 22453/ 54 मेरठ सिटी राज्यरानी एक्सप्रेस और 12179/ 80 आगरा फोर्ट इंटरसिटी निरस्त रहेगी।
बीच रास्ते निरस्त होंगी यह ट्रेनें
- कासगंज से 23, 24 मार्च को चलने वाली 55346 कासगंज-लखनऊ पैसेंजर कानपुर अनवरगंज में यात्रा समाप्त करेगी।
- लखनऊ जंक्शन से 24, 25 मार्च को को चलने वाली 55345 कासगंज पैसेंजर लखनऊ व कानपुर अनवरगंज के मध्य निरस्त रहेगी।
- पाटलिपुत्र से 24 मार्च को चलने वाली 15033 पाटलिपुत्र-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस ऐशबाग में निरस्त होगी। यह ट्रेन 25 मार्च को ऐशबाग से चलेगी।
- गोरखपुर से 26 मार्च को चलने वाली 15031 गोरखपुर-लखनऊ एक्सप्रेस गोमतीनगर में निरस्त होगी। 15032 लखनऊ -गोरखपुर एक्सप्रेस 26 मार्च को लखनऊ जंक्शन की जगह गोमतीनगर से चलेगी
- बरौनी से 25 मार्च को चलने वाली 15203 बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस बादशाहनगर में निरस्त होगी।
- 26 मार्च को 15204 लखनऊ -बरौनी एक्सप्रेस ऐशबाग से दोपहर 3: 27 बजे रवाना होगी।
- लखनऊ जंक्शन से 26 मार्च को चलने वाली 15205 लखनऊ जंक्शन-जबलपुर एक्सप्रेस ऐशबाग से शाम 5:30 बजे चलेगी। जबलपुर से 25 मार्च को चलने वाली 15206 चित्रकूट एक्सप्रेस ऐशबाग सुबह 9:20 बजे पहुंचेगी।
- नई दिल्ली से 26 मार्च, 2026 को चलने वाली 12003 नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस ऐशबाग दोपहर एक बजे पहुंचेगी।
- लखनऊ जंक्शन से 26 मार्च को चलने वाली 12004 लखनऊ जंक्शन-नई दिल्ली एक्सप्रेस ऐशबाग से दोपहर 3: 30 बजे रवाना होगी।
- लखनऊ जंक्शन से 23 मार्च को चलने वाली 15034 लखनऊ जंक्शन-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 10 मिनट, 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जंक्शन कृषक एक्सप्रेस 20 मिनट नियंत्रित कर चलेगी।
- रायपुर से 24 मार्च को चलने वाली 12536 रायपुर-लखनऊ जंक्शन गरीब रथ एक्सप्रेस रायपुर से 60 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलेगी।
- लखनऊ जंक्शन से 26 मार्च को चलने वाली 12535 रायपुर गरीब रथ एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन से 110 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
- ऐशबाग से 26 मार्च को चलने वाली 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस ऐशबाग से 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलेगी।