Man Dies After Eating Rasgulla: रसगुल्ला खाने से हुई शख्स की मौत; पार्टी में खाते समय गले में फंसा

रसगुल्ला खाने से हुई शख्स की मौत; पार्टी में खाते समय गले में फंसा, काफी बेचैन होने के बाद अस्पताल ले जाया गया, नहीं बची जान

Man Death After Eating Rasgulla Stuck In Throat News Viral

Man Death After Eating Rasgulla Stuck In Throat News Viral

Man Dies After Eating Rasgulla: रसगुल्ले के तो सभी शौकीन होते हैं। लेकिन अगर आप भी रसगुल्ला खाते हैं तो थोड़ा सावधानी के साथ खाएं। वरना आपकी मौत भी हो सकती है। दरअसल झारखंड के जमशेदपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बताया जाता है कि यहां एक शख्स की रसगुल्ला खाने से मौत हो गई। रसगुल्ला खाते ही शख्स अचानक बेचैन हुआ। जिसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने इस शख्स को मृत घोषित कर दिया। अब मृतक के परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

पार्टी में खाते समय गले में फंसा

मिली जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर के मलियंता गांव के रहने वाले 41 साल के ललित सिंह गांव के ही एक व्यक्ति की पार्टी में गए हुए थे। पार्टी में खाना-पीना चल रहा था। सभी लोग खाना खा रहे थे। बताया जाता है कि इसी बीच जब ललित सिंह ने खाना खाने के दौरान रसगुल्ला खाया तो खाते ही हालत बिगड़ गई। खाने के दौरान रसगुल्ला गले में फंसने से ललित काफी बेचैन हो गए। इसके बाद मौके पर मौजूद परिवार के लोगों ने ललित को संभाला और उन्हें पानी पिलाया, लेकिन ललित को कोई आराम नहीं मिला और हालत बिगड़ती चली गई।

इधर जब ललित की बेचैनी बढ़ती चली गई तो उन्हें फौरन पास के एक अस्पताल लाया गया। जहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने ललित को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरा गांव सन्न रह गया है। वहीं ललित सिंह के गले में रसगुल्ला फंसने से ही मौत होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चल पाएगा। फिलहाल परिवार के लोगों का रो कर बुरा हाल है।  

75 की उम्र में शादी, सुहागरात के बाद मौत; बुजुर्ग ने 35 साल की महिला से शादी रचाई, हमसफर मिलने की खुशी आखिरी साबित हुई