Man Arrested for Sending

आशा वर्कर को व्हाट्सएप पर अश्लील फोटो भेजने वाला आरोपी गिरफ्तार

pp

Man Arrested for Sending

शाहाबाद क्षेत्र की एक आशा वर्कर को व्हाट्सएप पर अश्लील फोटो भेजकर परेशान करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी लंबे समय से उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था और कई बार चेतावनी देने के बावजूद अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

पीड़ित महिला, जो शाहाबाद के एक गांव में आशा वर्कर के रूप में कार्यरत है, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ड्यूटी के दौरान उसे घर-घर जाकर स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित कार्य करना पड़ता है। इसी दौरान गांव निवासी सतविंद्र सिंह उससे अभद्र व्यवहार करने लगा। आरोपी पहले भी कई बार अशोभनीय बातें कर चुका था, जिस पर उसे समझाया और चेतावनी भी दी गई थी।

महिला के अनुसार 9 जून को दोपहर करीब 3:28 बजे उसके व्हाट्सएप पर एक संदेश आया। संदेश खोलने पर उसमें आरोपी द्वारा भेजी गई अश्लील तस्वीर थी। इस घटना से वह मानसिक रूप से परेशान हो गई और उसने तुरंत इसकी जानकारी अपने पति व परिवार के अन्य सदस्यों को दी। महिला ने सबूत के तौर पर स्क्रीनशॉट भी सुरक्षित रख लिया।

पीड़िता ने बताया कि उसने आरोपी को पहले ही आगाह किया था कि उसकी हरकतों से दोनों परिवारों के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है, लेकिन इसके बावजूद आरोपी लगातार उसे परेशान करता रहा।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए आरोपी सतविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।