पंजाबी सिंगर इंदर कौर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

पंजाबी सिंगर इंदर कौर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

1000222420

Major revelation in Punjabi singer Inder Kaur murder case

लुधियाना। Major revelation in Punjabi singer Inder Kaur murder case,पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशिंदर कौर की हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि कुछ दिन पहले लापता हुई 29 वर्षीय पंजाबी गायिका का शव लुधियाना की एक नहर में मिला।

लुधियाना के जमालपुर निवासी इंदर कौर उर्फ यशिंदर कौर 13 मई को घर से कार में निकली थीं और लापता हो गई थीं। उनके भाई ने सुखविंदर सिंह पर अपहरण का आरोप लगाया है। पीड़िता के परिवार के अनुसार, सुखविंदर ने कौर पर शादी करने का दबाव डाला था, जबकि वह खुद पहले से शादीशुदा था।

मोगा का निवासी है सुखविंदर

पीड़िता के परिवार के अनुसार, सुखविंदर ने कौर पर शादी करने का दबाव डाला, जबकि वह खुद पहले से शादीशुदा था। पुलिस को संदेह है कि कौर सुखविंदर को पहले से जानती थीं। सुखविंदर पंजाब के मोगा का निवासी है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुखविंदर के पिता प्रीतम सिंह और उनके दोस्त करमजीत सिंह को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि आशंका है कि सुखविंदर कथित तौर पर अपराध की साजिश रचने के बाद कनाडा भाग गया।

नीलोन नहर में मिला शव

पुलिस ने बताया कि कौर की कार रविवार को नीलोन नहर में मिली थी, जबकि उनका शव सोमवार को बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए समराला सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। इस बाबत आगे की जांच जारी है।

बता दें कि इंदर कौर उर्फ यशिंदर कौर मूल रूप से पंजाब के लुधियाना के अंतर्गत जमालपुर की रहने वाली थीं और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री कम एक उभरता हुआ चेहरा थीं। उन्होंने 'सोहना लगदा', 'सोने दी चिड़ी', 'अफगान जट्टी' और 'किसान एंथम 2' जैसे कई हिट गानों में अपनी आवाज दी थी।