पंजाब न्यायपालिका में बड़ा फेरबदल: 96 न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां

पंजाब न्यायपालिका में बड़ा फेरबदल: 96 न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां

Major Reshuffle in Punjab Judiciar

Major Reshuffle in Punjab Judiciar

चंडीगढ़। पंजाब की जिला न्यायपालिका में बड़े प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने मंगलवार को 96 न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई पोस्टिंग के आदेश जारी कर दिए।

तबादला आदेश के अनुसार दलजीत कौर, सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सेक्रेटरी डीएलएसए को फरीदकोट में सिविल जज (सीनियर डिवीजन), रुपिंदर सिंह, सिविल जज (एसडी)/मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को एसएएस नगर में सिविल जज (सीनियर डिवीजन), शिल्पा, सिविल जज (एसडी)/मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को मानसा में सिविल जज (सीनियर डिवीजन),

 

judge_news

लवदीप हुंडल, सिविल जज (एसडी) को जालंधर में सिविल जज (सीनियर डिवीजन) विशेष एनआरआई कोर्ट, मुनीश गर्ग को फतेहगढ़ साहिब में सिविल जज (सीनियर डिवीजन), मन्नी अरोड़ा को बरनाला में सिविल जज (सीनियर डिवीजन), डॉ. शिल्पी गुप्ता, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को पटियाला में सिविल जज (सीनियर डिवीजन), राहुल गर्ग को रूपनगर में सिविल जज (सीनियर डिवीजन),

अनीश गोयल को बरनाला में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, आशीष थथई को संगरूर में सिविल जज (एसडी)/मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सेक्रेटरी डीएलएसए, किरण ज्योति को तरनतारन में सिविल जज (एसडी)/मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सेक्रेटरी डीएलएसए, सोनाली सिंह को चंडीगढ़ में सिविल जज (सीनियर डिवीजन) ऑन डेपुटेशन,

judge_news_2

हिमांशु अरोड़ा को लुधियाना में सिविल जज (एसडी)/मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सेक्रेटरी डीएलएसए, मेघा धालीवाल को एसएएस नगर में सिविल जज (एसडी)/मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सेक्रेटरी डीएलएसए, ममता कक्कड़ को मोगा में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, रवनीत सिंह को एसएएस नगर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रभजोत कौर को पठानकोट में सिविल जज (एसडी)/मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सेक्रेटरी डीएलएसए तथा मीनाक्षी गुप्ता को पठानकोट में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

judge_news_3

इसी प्रकार सिमरन सिंह को मोगा, बलविंदर कौर ढालीवाल को रूपनगर, पंकज वर्मा को सरदूलगढ़, कॉम्पले धंजल को मालोट, सतीश कुमार शर्मा को पायल, मीनाक्षी महाजन को नंगल, सुमुखी को जगराओं, भूपिंदर मित्तल को अबोहर, निधि खुराना को फतेहगढ़ साहिब, कृष्णानुजा मित्तल को सुनाम, जगमीत सिंह को श्री आनंदपुर साहिब, दलीप कुमार को तरनतारन, रविपाल सिंह भारद्वाज को शहीद भगत सिंह नगर में अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिवीजन) लगाया गया।

judge_news_4

जूनियर डिवीजन में अमरजीत सिंह को कपूरथला, कुलविंदर कौर को धूरी, डॉ. गुरदर्शन सिंह को बरनाला, डॉ. अंकिता गुप्ता को खरड़, करण अग्रवाल को अमृतसर,

judge_news_5

सुदीपा कौर को डेराबस्सी, श्रुति को बठिंडा, आकाशदीप सिंह मलवाई को बटाला, नवनीत कौर को चंडीगढ़, पपनीत को खमाणों, राजनदीप कौर बिलिंग को लुधियाना, मेहक पुरी को पटियाला, रीतब्रिंदर सिंह ढालीवाल को संगरूर, कविता शर्मा को गुरदासपुर,

judge_news_6

आरती शर्मा को जालंधर विशेष एनआरआई कोर्ट, संदीप कौर को जालंधर, कमलदीप कौर को मालेरकोटला, कुनाल लांबा को पटियाला, नवजोत कौर को अमृतसर, 

 

judge_news_7

परवीन सिंह को पटियाला, निहारिका सिंगला को पटियाला, पवनप्रीत सिंह को जालंधर तथा पारिका चौहान को मोगा विशेष एनआरआई कोर्ट सहित विभिन्न स्टेशनों पर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के रूप में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

judge_news_8